लाल किला-विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों में ई-मेल आते ही मचा हड़कंप

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 फरवरी 2026। राजधानी दिल्ली के धौला कुआं में आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड पर एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को एक ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली विधानसभा और लाल किले को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी भरे ई-मेल के प्राप्त होते ही स्कूल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल कार्रवाई करते हुए, स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गहन जांच की जा रही है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद दोनों स्कूलों के एडमिनिस्ट्रेशन ने सुबह अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रशासन को एक अज्ञात ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे स्कूल परिसर को खाली कराया और चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। जांच में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा, ‘दो स्कूलों, आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं और एयर फ़ोर्स बाल भारती स्कूल, लोधी रोड को ईमेल से बम की धमकी मिली थी। एहतियात के तौर पर, जगह खाली करा ली गई और पूरी तरह से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।’

दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी
जानकारी के मुताबिक, ई-मेल के जरिए दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 7 बजे धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं को मिला। ईमेल में चेतावनी दी गई थी कि सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर इन महत्वपूर्ण स्थानों पर बम धमाका किया जाएगा। 

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है। फिलहाल, स्कूल परिसर में बम की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से जांच पूरी होने तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

गुरुग्राम के एयर फोर्स स्कूल को भी खाली कराया
गुरुग्राम के राजीव चौक स्थित एयर फोर्स स्कूल को एहतियातन खाली कराया गया। धमकी वाले ई-मेल में किसी स्कूल का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा सतर्कता के चलते गुरुग्राम के एयर फोर्स स्कूल को भी खाली कराया गया।

Leave a Reply

Next Post

अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन की चपेट में आकर युवक के कटे पैर, इलाज के दौरान मौत, युवती ने दिखाई हिम्मत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सूरजपुर 23 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शनिवार की रात अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर जांघ के पास बुरी तरह कट गए। वही युवक पटरी पर बुरी तरह से जख्मी हुआ पड़ा मिला। उक्त हादसा रेलवे फाटक […]

You May Like

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार