वरुण धवन दिखे ‘भेड़िया’ के अवतार में, डरावना है उनका फर्स्ट लुक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 25 नवंबर 2021 । बहुत दिनों से वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया को लेकर बज बना हुआ था. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है. इस फिल्म में वरुण धवन के किरदार का फर्स्ट लुक पोस्टर अब सामने आ गया है. इस पोस्टर में वरुण धवन बहुत डरावने नजर आ रहे हैं. उनका ये पोस्टर आने के बाद से चारों तरफ उनके इस किरदार की चर्चा शुरू हो गई है.

वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आज सुबह ही भेड़िया का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया. जिसमें वरुण खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं. उनका लुक बहुत डरावना है. आंखें बिल्कुल भेड़िया के जैसे चमक रही हैं. पोस्टर देख कर लग रहा है वो इस फ़िल्म में भेड़िया के रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म के पोस्टर पर जिस अंदाज में भेड़िया लिखा गया है और उसपर पंजों के निशान बने हैं. वो इस फिल्म के प्रति दर्शकों को रुचि बढ़ा सकता है.

भेड़िया एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है

इस फिल्म को बनाने के पीछे राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आई ‘स्त्री’ के मेकर्स हैं. इसे वही निर्देशक अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने ‘स्त्री’ को डायरेक्ट किया था. स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे. अब दिनेश विजान और अमर कौशिक ‘भेड़िया’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. हॉरर कॉमेडी जॉनर की ये फिल्म बताई जा रही है. इस फिल्म के पोस्टर से हॉरर की आहट तो मिल गई अब जब इसका टीजर आएगा तो पता चल पाएगा कि कॉमेडी का कितना तड़का है इस फिल्म में. बाकी इस फिल्म के पोस्टर पर सेलेब्स के भर-भर कर कमैंट्स आ रहे है.

सेलेब्स कर रहे वरुण के लुक की तारीफ

वरुण धवन के इस पोस्टर पर आलिया भट्ट में आग वाली इमोजी कमेंट में शेयर की है. वहीं जूनियर बच्चन ने तालियों वाली इमोजी शेयर करके तारीफ की है. हुमा कुरैशी ने लिखा है ‘वॉल्फ विसल’ इसके साथ शुभकामनाएं दी हैं. तुसार शेट्टी में हार्ट वाली इमोजी शेयर की है. आपको बता दें, इस फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट लीड एक्ट्रेस में कृति सेनन नजर आने वाली हैं. इन दोनों के साथ अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी दिखाई देंगे. जब इतनी शानदार स्टारकास्ट है तो कॉमेडी का तड़का लगना तय है. ये 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Leave a Reply

Next Post

इंडिया बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के खिलाड़ी का टेस्ट में प्रवेश, सचिन-द्रविड़ से है स्पेशल कनेक्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कानपुर 25 नवंबर 2021 । भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कानपुर में शुरू हो चुका है. इस मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की टीम में भारतीय मूल के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को भी जगह मिली है. रवींद्र वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप