यदि पाकिस्तान से इतना प्यार है तो वहां से चुनाव लड़ें: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर कटाक्ष

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 11 मई 2024। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की पाकिस्तान पर टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर उन्हें पड़ोसी देश से इतना ही प्यार है तो पार्टी को वहां से चुनाव लड़ना चाहिए।  सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अय्यर को यह कहते सुना जा सकता है कि भारत को पाकिस्तान का सम्मान करना चाहिए क्योंकि वह एक संप्रभु राष्ट्र है और चूंकि उसके पास भी परमाणु बम है इसलिए उससे बातचीत की जानी चाहिए। अय्यर ने दावा किया कि यह वीडियो पुराना है और भाजपा इस वीडियो को अब इसलिए फैला रही है क्योंकि उसका चुनाव प्रचार अभियान लड़खड़ा रहा है। यादव ने यहां एक रोडशो में हिस्सा लेने से पहले कहा, ”कांग्रेस के नेता चुनाव यहां लड़ रहे हैं लेकिन समर्थन पाकिस्तान से ले रहे हैं। आपको पाकिस्तान से क्या लेना-देना है? अगर आपको पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो वहां से चुनाव लड़ें।

यादव ने कहा कि पहले पाकिस्तान, भारत में अशांति पैदा करता था लेकिन ‘‘अब हिंदुस्तान बदल रहा है।” उन्होंने कहा कि अयोध्या में जिस तरह भगवान राम का मंदिर बना, मथुरा में भी भगवान कृष्ण का मंदिर बनेगा। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्य प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान 13 मई को होगा, जिसके तहत आठ निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

आमिर खान ने 'सरफरोश 2' पर कह दी बड़ी बात, डायरेक्टर जॉन मैथ्यू भी हैं फिल्म बनाने को तैयार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 11 मई 2024। सुपरस्टार आमिर खान हाल ही में, अपनी फिल्म ‘सरफरोश’ की स्क्रीनिंग में नजर आए थे। इस फिल्म को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए है, जिसका जश्न मनाने के लिए फिल्म की खास स्क्रीनिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र