केन्द्रीय पुल में 45.65 लाख मीटरिक टन चावल का होगा परिदान खरीफ विपणन वर्ष 2021-22

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 11 दिसम्बर 2021। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में केन्द्रीय पुल में एफसीआई को 45.65 लाख मीटरिक टन चावल परिदान किए जाने के संबंध में बैठक हुई। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, प्रबंध संचालक मार्कफेड सुश्री किरण कौशल, विशेष सचिव खाद्य विभाग मनोज सोनी सहित डिविजनल रेल्वे मेनेजर रायपुर-बिलासपुर-नागपुर, महाप्रबंधक भारतीय खाद्य निगम रायपुर, क्षेत्रिय प्रबंधक केन्द्रीय भण्डार गृह निगम भोपाल उपस्थित थे।  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में राज्य के बाहर चावल के परिवहन के पूर्व संग्रहण के लिए एफसीआई द्वारा किराए पर गोदाम लेने का सुझाव दिया गया। चावल के परिवहन के लिए अधिक क्षमता के नए रेक का उपयोग भी किया जाएगा। इस संबंध में रेल्वे के रायपुर-बिलासपुर-नागपुर डिविजन द्वारा पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है। एफसीआई के द्वारा 7.50 लाख मीटरिक क्षमता के अतिरिक्त गोदाम के लिए स्थान का परिक्षण करने और किराए पर लिए जाने का प्रस्ताव दिया गया है। मुख्य सचिव ने खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी को नियमित रूप से एफसीआई के अधिकारियों से सम्पर्क बनाए रखने और चावल के परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 

Leave a Reply

Next Post

1971 में जीती थी जंग, पाक से परोक्ष युद्ध भी जीतेगा भारत; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 13 दिसंबर 2021। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ प्रत्यक्ष युद्ध जीता था। वह पाकिस्तान द्वारा भड़काए जा रहे आतंकवाद के खिलाफ जारी परोक्ष जंग भी जीत जाएगा। उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध […]

You May Like

जब दुनिया संकट में थी, भारत ने दिखाया रास्ता....|....रूस ने आर्कटिक में तेल निकालना शुरू किया....|....जर्मनी में पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी दल चुनाव जीता....|....ट्रेन से गांजा तस्करी करते महिला समेत 5 गिरफ्तार....|....एमपी में तेज बारिश से राहत: 11 सितंबर से नया मौसमी तंत्र होगा एक्टिव....|....'वन नेशन-वन स्टाइपेंड' को लेकर आर-पार की लड़ाई....|....छत्तीसगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी तो खुला तस्करी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार....|....पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग पकड़ी रफ्तार....|....दो लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली थे, फिर 'कोका' ने पहुंचाया चोरों के घर तक....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात