जगन्नाथ मंदिर ‘रत्न भंडार’ की गायब चाबियों पर जवाब दे सरकार, उड़ीसा हाईकोर्ट का निर्देश…भाजपा-कांग्रेस ने साधा निशाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 अप्रैल 2023। भाजपा और कांग्रेस ने मांग की है कि ओडिशा की बीजू जनता दल (बीजद) सरकार पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर का ‘रत्न भंडार’ खोले और 12वीं सदी के इस मंदिर के खजाने की चाबियां गायब होने के मामले की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे। इससे दो दिन पहले, उड़ीसा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मंगलवार को उस याचिका पर 10 जुलाई तक जवाब दाखिल करने को कहा था, जिसमें रत्न भंडार की गुम हुई चाबियों के बारे में न्यायमूर्ति रघुबीर दास की अध्यक्षता वाले जांच आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। भाजपा प्रवक्ता पीतांबर आचार्य ने कहा, ‘‘न्यायिक आयोग ने करीब पांच साल पहले नवंबर 2018 में राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की और इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया।” वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिजय पटनायक ने कहा कि अगर सरकार पारदर्शिता में विश्वास करती है, तो न्यायिक आयोग की रिपोर्ट को बिना देरी किए सार्वजनिक किया जाना चाहिए। सत्तारूढ़ बीजद ने एक बयान में कहा कि रत्न भंडार 1985 के बाद से 38 साल से नहीं खुला है और विपक्ष को भगवान जगन्नाथ के नाम पर राजनीति करने से बचना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता आचार्य ने कहा कि लोगों को सरकार द्वारा पिछले पांच साल से किए जा रहे इस दावे पर गंभीर संदेह है कि उसके पास एक ‘डुप्लीकेट’ चाबी है।

उड़ीसा हाईकोर्ट के एक निर्देश के बाद अप्रैल 2018 में ‘रत्न भंडार’ के आंतरिक कक्ष को खोलने का प्रयास किया गया था, लेकिन उस समय चाबियां नहीं मिलने के बाद इसे खोला नहीं जा सका था। इसके कुछ दिन बाद सरकार ने कहा था कि आंतरिक कक्ष की एक ‘डुप्लीकेट’ चाबी मिल गई है। आचार्य ने कहा, ‘‘राज्य सरकार को चाबियां गायब होने के साथ-साथ इस मामले पर भी स्पष्टीकरण देना चाहिए कि ‘डुप्लीकेट’ चाबी कैसे मिली।” भाजपा नेता ने सवाल किया कि यदि रत्न भंडार की ‘डुप्लीकेट’ चाबी है, तो सरकार उसे खोलने से क्यों हिचकिचा रही है।

आचार्य ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने अदालत में दायर किए गए एक हलफनामे में उल्लेख किया था कि रत्न भंडार को खतरा है और इसकी तत्काल मरम्मत कराने की आवश्यकता है। उन्होंने सवाल किया कि एएसआई की रिपोर्ट के बावजूद राज्य सरकार आंतरिक कक्ष क्यों नहीं खोल रही है। आचार्य ने दावा किया कि देशभर में लोगों को संदेह है कि रत्न भंडार का कीमती सामान लूट लिया गया है। इस बीच, कांग्रेस नेता पटनायक ने कहा कि यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जांच आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे।

Leave a Reply

Next Post

दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले की इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, मारे गए 10 में से 5 पुलिसकर्मी पहले थे नक्सली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 28 अप्रैल 2023।  दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद 10 पुलिसकर्मियों में से पांच नक्सलवाद छोड़ने के बाद पुलिस बल में शामिल हुए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण