लग्जरी कार में घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग, भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोगों को बनाते थे निशाना, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह गैंग छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में वारदातों को अंजाम देते थे. सभी आरोपी महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की जा रही कार के ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपी संध्या सकटे, सोनिया हातागले, साखरा बाई, ज्योति सकटे, सरिता ज्वरे, सपना हातागले और अभय हतागले सभी निवासी राजेन्द्रनगर इंदौर शामिल हैं. एक आरोपी उज्वाला हातागले जलगांव महाराष्ट्र की है. यह गिरोह गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों के बाजारों, भीड़‌भाड़ वाली जगहों पर चेन स्नैचिंग करते आ रहे थे. इसके बाद वह सोने की चेनों को जलगांव सराफा में बेच देंती थीं. इनके कब्जे से एक चेन, साढ़े 10 हजार कैश, कटर, चार मोबाइल फोन और इनोवा एसयूवी एम पी/09/बी पी/1064 जब्त की गई है।

डीडी नगर थाने में तरूणेन्द्र वर्मा ने 8 अप्रैल की शाम अपनी मां निर्मला वर्मा के गले से चंगोराभाठा बाजार में चेन लूटने की रिपोर्ट लिखाई थी. 26 मार्च को रायपुरा बाजार में भी एक महि ला के गले से चेन खींची गई थी. गैंग के पकड़े जाने के बाद शुभम विहार डीडी नगर निवासी कुमारी निषाद 60 वर्ष ने भी लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई. वहीं गोलबाजार में भी कुछ दिनों पहले चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी।

रायपुर डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला ने बताया कि चेन स्नैचिंग की शिकायतों के मद्देनजर बनाई गई 15 सदस्यीय ट्रैप पार्टी को सफलता मिली है. सभी आरोपी रिश्तेदार हैं. आरोपियों ने थाना सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार और डीडी नगर क्षेत्र में एक दर्जन चेन स्नैचिंग की जानकारी दी है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष की सूची निरस्त होने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का तंज, कहा- आपस में ही लड़कर खत्म हो रही है कांग्रेस…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 अप्रैल 2026 । रायपुर कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों की सूची को निरस्त किए जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कांग्रेस-कांग्रेस खेल रही है. आपस में ही लड़कर कांग्रेस समाप्त हो रही है. जनता भी चाहती है, कांग्रेस न रहे […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन