कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत

admin
शेयर करे

डॉ. चरणदास महंत ने आंतकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 02 अगस्त 2026।  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने एडीजी इंटेलिजेंस से की बात और ली जानकारी जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के किलम क्षेत्र में आतंकवादियों ने दो मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। हमले में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाद में दूसरे घायल की भी अस्पताल में मौत हो गई।
मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के रहने वाले दीपक कुमार रात्रे पिता: उमा शंकर रात्रे, निवासी वार्ड 03, ग्राम बुंदेली, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ व भूपेंद्र कुमार भैना, पिता: दशरथ भैना, निवासी एच.एन. 128, छुइया, बलौदा बाजार क्षेत्र, छत्तीसगढ़ के रूप में की गई है !

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व शक्ति विधायक डॉ. चरणदास महंत ने आंतकी हमले की जानकारी लगने के बाद छ.ग. के एडीजी गुप्तचर अमित कुमार से घटना की विस्तृत जानकारी ली साथ ही छग के दो मजदूर की हुई मौत पर गहरा दुख ब्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहयोग करने को कहा है।

Leave a Reply

Next Post

सांठ-गांठ से सार्वजनिक उपक्रमों को खोखला कर बेचने की साजिश रच रही केंद्र सरकार - डॉ महंत

शेयर करेबीएसपी से 100 करोड़ रुपये की हर महीने संगठित चोरी में भाजपा नेता भास्कर मुदलियार समेत 17वीं गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 03 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने देश के सबसे बड़े औद्योगिक तीर्थ भिलाई इस्पात संयंत्र में संगठित तरीके से हो रही लोहा चोरी मामले […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप