दंतेवाड़ा में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: भाई ने गैंती मारकर कर दी भाई की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दंतेवाड़ा 21 मई 2026। दंतेवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकनार कोटिपारा में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने गुस्से में आकर गैंती मारकर दूसरे भाई की हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि 19 मई की शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम टेकनार कोटिपारा में एक भाई ने अपने भाई की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रार्थी सुरेश भास्कर, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम टेकनार कोटिपारा ने बताया कि 19 मई को ग्राम टेकनार कोटिपारा में सुदराम के यहां उसकी पुत्री का नामकरण कार्यक्रम चल रहा था।

मृतक रामलाल और आरोपी रामू, दोनों भाइयों के बीच पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद हुआ। दोपहर करीब 12 बजे मृतक रामलाल खाना खाकर घर के आंगन में सो रहा था। करीब दो बजे प्रार्थी की पत्नी मोती भास्कर ने बताया कि रामू जीजा ने रामलाल जीजा पर गैंती से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त लोहे की गैंती जब्त की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल दंतेवाड़ा भेज दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

पोड़ाहाट जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, घंटों चली फायरिंग के बाद जंगल में भागे उग्रवादी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 21 मई 2026। चाईबासा के चक्रधरपुर अनुमंडल स्थित पोड़ाहाट जंगल में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ केड़ाबीर इलाके के पास उस समय शुरू हुई, जब सुरक्षाबल जंगल में सर्च अभियान चला रहे थे। सुबह छह बजे शुरू हुई […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान