छत्तीसगढ़: तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्कूली बच्चे भी हो रहे शिकार, असमंजस में सरकार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक यहां पर स्कूल, कॉलेजों को बंद नहीं किया है। राज्य में पांच दिन के भीतर ही 40 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण के खतरे को देखते हुए बहुत से अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। गारजियनों ने सरकार से ऑनलाइन क्लास शुरू करने की अपील की है। बता दें कि देश में सोमवार (3 जनवरी) से 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। वहीं, प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम इस समय राज्य से बाहर हैं इसलिए अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। रायपुर में कई बच्चों में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं।  संतोषी नगर निवासी जितेंद्र ने भी अपने दोनों बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। हालांकि, कई पैरेंट्स अब भी अपने बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। 

रायगढ़ समेत कई स्कूलों में मिले कोरोना केस 

पिछले सप्ताह रायगढ़ स्थित नवोदय विद्यालय में 35 से अधिक बच्चे और स्टाफ कोरोना की चपेट में आ गए थे। संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद स्कूल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। दूसरे स्कूलों में भी कोरोना के कई केस सामने आ चुके हैं। 

रायपुर में रविवार को पांच बच्चे मिले कोरोना संक्रमित

कोरोना संक्रमण की वजह से छोटे बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। रविवार को रायपुर में 5 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी उम्र 6 से 15 वर्ष के बीच है। कोरोना के दैनिक मामलों में बच्चों के संक्रमित होने की जानकारी आ रही है।

Leave a Reply

Next Post

अखिलेश के एक और करीबी पर शिकंजा: एसीई ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर का छापा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नोएडा 04 जनवरी 2022। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और ACE ग्रुप के मालिक अजय चौधरी के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी चल रही है। इनकम टैक्स विभाग ने रियल स्टेट कंपनी और इसके प्रमोटर के दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आगरा […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान