कुल्हाड़ी से 26 वार कर पति को मार डाला: घटनास्थल पर टूटा बेलन, खून से सना सिलबट्टा दे रहे थे बर्बरता की गवाही

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 26 दिसंबर 2025। यूपी के कानपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बिठूर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में रात में हुए झगड़े में पत्नी वीरांगना ने पति रविशंकर सविता उर्फ पप्पू की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके जान ले ली। पप्पू की हत्या के बाद घर में फैला जगह-जगह खून देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। फॉरेंसिक टीम को छानबीन के दौरान खून से सना एक सिलबट्टा और टूटा हुआ बेलन मिला है। मौके से कुल्हाड़ी नहीं मिल सकी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, वारदात के वक्त चार साल का बेटा जैन घर में था।

यह है मामला
बिठूर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में बुधवार रात करीब 12 बजे शराब के नशे में पति-पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी वीरांगना ने पति रविशंकर सविता उर्फ पप्पू (45) को कुल्हाड़ी से 26 वार कर मार डाला। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है। छोटे भाइयों संतोष और जीतू ने बताया कि रविशंकर टाइल्स, पत्थर लगाने का काम करता था। साल 2019 में उसकी बांदा के तिंदवारी निवासी वीरांगना से शादी हुई थी। उनके चार साल का बेटा जैन (4) है। मां बिटौला व पिता हरीशंकर संग रहते हैं। वह करीब एक किलोमीटर दूर पांच साल से पत्नी और बच्चे के साथ अलग रहता था। पप्पू और वीरांगना दोनों शराब पीते थे।

इस कारण आए दिन दोनों में विवाद होता था। आरोप है कि वीरांगना रात आठ बजे पनकी निवासी अपनी बहनों के घर से शराब पीकर आई और पप्पू भी काम से घर लौटा। देर रात दोनों में मारपीट होने लगी। पत्नी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ सिर, चेहरे, हाथ, गर्दन में कई वार किए। छीनाझपटी में महिला के सिर पर भी चोट लग गई। खून से लथपथ रविशंकर फर्श पर गिर गया। इसके बाद वीरांगना ने फोन कर पति के एक्सीडेंट में घायल होने की झूठी सूचना दी। वह लोग मौके पर पहुंचे तो वीरांगना घर में फैला खून साफ कर रही थी।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस रविशंकर को हैलट ले जाने लगी तो वीरांगना ने विरोध किया। काफी जद्दोजहद के बाद रविशंकर को हैलट लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान सुबह चार बजे मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम में शरीर पर 26 वार मिले हैं। अत्यधिक रक्तस्त्राव के बाद कोमा में जाने से मौत हुई है। बिठूर थानाप्रभारी प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया परिजनों के अनुसार शराब पीने के बाद दोनों में विवाद होता था। पत्नी ने ही पति की हत्या की है।

छोटे भाई की तहरीर पर वीरांगना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार सुबह 10 बजे पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर से पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि छोटे भाई संतोष की तहरीर पर वीरांगना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घटनास्थल पर टूटा बेलन, खून से सना सिलबट्टा मिला
बिठूर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में रविशंकर सविता उर्फ पप्पू की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद घर में फैला जगह-जगह खून देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। फॉरेंसिक टीम को छानबीन के दौरान खून से सना एक सिलबट्टा और टूटा हुआ बेलन मिली है। मौके से कुल्हाड़ी नहीं मिल सकी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, वारदात के वक्त चार साल का बेटा जैन घर में था। 

माता-पिता के विवाद के बाद वह काफी डर गया था। पिता को लहूलुहान देखकर वह कमरे में छिपकर बैठ गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे किसी तरह बहलाया। बिठूर पुलिस और गांव के लोगों ने बताया कि रविशंकर सविता उर्फ पप्पू शराब पीने का आदी था। महीने में 15 दिन उन दोनों का किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। यही कारण है कि बिठूर थाने और चौकी में वह दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते थे। पुलिस ने बताया कि जानकारी में आया है कि युवक से ज्यादा उसकी पत्नी शराब पीती है। पुलिस के अनुसार, महिला की इस हरकत से उसका पिता भी परेशान था।

आंगन में मिले खून के साक्ष्य और जीने पर कपड़े
आंगन में दंपती में मारपीट हुई थी। फॉरेंसिक टीम को वहां खून के साक्ष्य मिले हैं। जीने पर रखे रविशंकर के कपड़े भी रक्त से सने थे। पास में लकड़ी का बैठका भी रखा था। गांव वालों में चर्चा थी कि पत्नी वीरांगना ने लोहे की कुल्हाड़ी से हमला कर कहीं छिपा दी है।

Leave a Reply

Next Post

'विदेश में राहुल पर नजर रखते हैं दूतावास के लोग'; सैम पित्रोदा के दावे ने चौंकाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 दिसंबर 2025। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के प्रमुख और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा  ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सैम पित्रोदा ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विदेश दौरों पर नजर रखी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप