मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 साल की उम्र में निधन, बेटे ने ट्वीट कर लिखा-बाबूजी नहीं रहे

शेयर करे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई, अटलजी के साथ वे लंबे समय तक रहे

उत्तर प्रदेश में 3 दिन और मध्यप्रदेश में 5 दिनों तक रहेगा राजकीय शोक,आज सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेगा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 21 जुलाई 2020 मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की आयु में मंगलवार सुबह 5.30 बजे निधन हो गया। टंडन को 11 जून को सांस लेने में तकलीफ और बुखार के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में उनकी हालत क्रिटिकल बताई गई थी। आज शाम 4.30 बजे उनका लखनऊ में अंतिम संस्कार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में 5 दिनों तक राजकीय शोक रहेगा।

बेटे आशुतोष ने दी निधन की जानकारी

स्वर्गीय लालजी टंडन के बेटे और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अशुतोष टंडन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने आज सुबह मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

टंडन का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। लिवर में दिक्कत होने की वजह से 14 जून को इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया था। टंडन की हालत में सुधार न होता देख केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बाई पटेल को मध्यप्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था।

उन्हें कानून की बेहतर समझ थी: मोदी

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘लालजी टंडन समाज के लिए किए अपने कामों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। वे एक कुशल प्रशासक थे। कानूनों मामलों की उन्हें गहरी समझ थी। अटल बिहारी वाजपेयी के साथ वे लंबे समय तक और करीब से जुड़े रहे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा – कि टंडन का राजनीति में जितना ऊंचा कद था, उतना ही वे लखनऊ में सांस्कृतिक रूप से भी सक्रिय थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टंडन के निधन पर दुख जताया।

शिवराज सिंह चौहान ने लालजी टंडन के निधन पर जताया शोक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल के निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्रद्धेय लालजी टंडन के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। टंडन जी का मार्गदर्शन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को लंबे समय तक मिला। उन्होंने जनता और राष्ट्र की सेवा का एक अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए अपनी नीतियों से उत्तर प्रदेश में भाजपा को भी सशक्त किया। मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहते हुए टंडनजी ने हमें सदैव सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम और प्रगति हेतु योगदान को चिरकाल तक याद रखा जाएगा। आत्मा अजर-अमर है। वे आज हमारे बीच नहीं हैं परंतु अपने सुविचारों द्वारा वे हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे।

बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी लालजी टंडन के निधन पर उनके परिवार के लिए संवेदना प्रकट की है.

संघ से 12 साल की उम्र में जुड़ गए थे
टंडन 12 साल की उम्र से ही संघ की शाखाओं में जाया करते थे। संघ से जुड़ाव के चलते ही उनकी मुलाकात अटल बिहारी वाजपेयी से हुई थी। बाद में जब अटलजी ने लखनऊ की सीट छोड़ी तो बतौर विरासत लालजी टंडन को यह सीट सौंपी गई। 2009 में टंडन ने लोकसभा चुनाव जीता और लखनऊ के सांसद बने।

1960 से शुरू हुआ था लालजी टंडन का राजनीतिक सफर
टंडन का राजनीतिक सफर 1960 से शुरू हुआ। वे 2 बार पार्षद और दो बार विधान परिषद के सदस्य रहे। इसके बाद लगातार तीन बार विधायक भी रहे। वे कल्याण सिंह सरकार में मंत्री भी रहे थे। साथ ही यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे।

Leave a Reply

Next Post

राज्य स्तरीय पी.पी.पी. मूल्यांकन समिति: जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क प्रोजेक्ट की समीक्षा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 21 जुलाई 2020 मुख्य सचिव  आर.पी.मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय पी.पी.पी. मूल्यांकन समिति (पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप एप्राइजल कमेटी) की बैठक में रायपुर में सर्वसुविधा युक्त जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क की स्थापना के प्रोजेक्ट की विस्तार से समीक्षा की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप