पंजाब पीसीएस रिजल्ट पर बवाल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली, 05 नवंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (पीपीएससी) मेन्स परीक्षा में कथित रूप से धांधली और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ड्रग्स कारोबार के बाद आम आदमी पार्टी अब अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के इशारे पर पंजाब में ‘पेपर लीक माफिया’ चला रही है।

प्रदीप भंडारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘यह मुद्दा पंजाब के भविष्य और यहां के युवाओं से जुड़ा हुआ है। पंजाब में भ्रष्टाचारी और चिट्टेवाली पार्टी (आम आदमी पार्टी) अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के इशारे पर पंजाब में ‘पेपर लीक माफिया’ चला रही है। पंजाब में एक पेपर लीक माफिया सक्रिय है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार इसे समर्थन दे रही है और बचा रही है। कल रात पंजाब पीएससी मेन्स के नतीजे घोषित किए गए। नतीजों की घोषणा के तुरंत बाद ही इसमें गड़बड़ी, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।’

बिना रजिस्ट्रेशन वाले उम्मीदवारों का चयन
उन्होंने कहा कि पीपीएससी मेन्स परीक्षा पिछली बार 2020 में हुई थी और पिछले दो वर्षों से इसका परिणाम घोषित नहीं किया गया। अभी सामने यह आया है कि इन नतीजों में ऐसे उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया, जिन्होंने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया था। प्रदीप भंडारी ने कहा, ‘यह आरोप हमारे नहीं है, बल्कि पंजाब के युवा और छात्र उठा रहे हैं।’

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि पंजाब पीसीएस मेन्स परीक्षा के परिणाम में 24.2 प्रतिशत सिलेक्शन सिर्फ एक सेंटर से हुआ है और उसके पास के सेंटर से सिर्फ दो प्रतिशत अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसमें सवाल यह उठता है कि जिस सेंटर से लगभग 25 प्रतिशत सिलेक्शन हुआ है और जो बिल्कुल भी संभव नहीं है, क्या आम आदमी पार्टी के नेता इसमें शामिल हैं।

आप नेताओं पर मिलीभगत का आरोप
प्रदीप भंडारी ने एक और आरोप लगाया कि अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए भी बुलाया जाता है, लेकिन इस प्रक्रिया का भी पालन नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘पटियाला जिले के जिस सेंटर से करीब 25 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए, वह आम आदमी पार्टी के विधायक और कांग्रेस सांसद के क्षेत्र में आता है, तो क्या कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की इसमें मिलीभगत है।’

Leave a Reply

Next Post

जंतर-मंतर हिंसा मामले में अदालत सख्त

शेयर करेपूर्व जज की कमेटी करेगी जांच; वीडियो और शिकायतें सौंपीं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली, 05 नवंबर 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। शीर्ष अदालत ने मामले से जुड़ी याचिकाएं, वीडियो और शिकायतें पूर्व […]

You May Like

बेटे के साथ धर्मेंद्र के फार्म हाउस पहुंचे अभिनेता सनी....|....38 साल के हुए विराट कोहली: बर्थडे पर क्रिकेट जगत ने बरसाया प्यार....|....छठ पर्व पर कल्पना पटवारी की सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज....|....उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा....|....दिग्विजय सिंह का हिंदुत्व पर फिर तीखा बयान....|....मुरैना के जंगलों में पुलिस व डकैतों के बीच मुठभेड़....|....सनी देओल की फिल्म पर विवाद....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: नाती को मिलेगी अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी....|....अहिवारा विधानसभा सीट हुई रिक्त....|....होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराए दो टैंकर और एक टगबोट, लगी आग