बेटे के साथ धर्मेंद्र के फार्म हाउस पहुंचे अभिनेता सनी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई, 05 नवंबर 2026। सनी देओल अक्सर फिल्मों और अपने काम में व्यस्त रहते हैं। मगर इस बार उन्होंने अपने फैंस को अपनी निजी जिंदगी की एक खास झलक दिखाई है। हाल ही में वह अपने बेटे करण देओल के साथ लोनावला में अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर गए। उन्होंने वहां का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा है।

सनी देओल ने बेटे को दिखाया पिता का फार्म हाउस
सनी देओल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि किसान खेतों में काम कर रहे हैं। वह सूखी फसलों के गट्ठर इकट्ठा करते है और पारंपरिक तरीके से उसमें से अनाज निकालते हैं। इस बीच सनी देओल फार्म हाउस में घूमते हुए और अपने बेटे के साथ कुछ खास पल बिताते हुए नजर आते हैं। फार्म हाउस दिखाते हुए सनी कहते हैं, ‘पापा का फार्म। तुम्हारे लिए बड़े पापा का फार्म।’

अभिनेता ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘पापा आपकी याद आ रही है।’ अभिनेता ने अपनी पोस्ट में कई लाल दिल वाले इमोजी भी जोड़े।

धर्मेंद्र को पसंद थी हरियाली
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के लिए लोनावला का फार्म हाउस सिर्फ आराम करने की जगह से कहीं बढ़कर था। बताया जाता है कि 100 एकड़ में फैला यह फार्म हाउस प्रकृति और खेती के प्रति उनके गहरे लगाव को दर्शाता था। मुंबई और फिल्म जगत की आपाधापी से दूर, उन्हें हरियाली के बीच समय बिताना बहुत पसंद था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के साथ वहां की अपनी जिंदगी की झलकियां साझा करते रहते थे। धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया।

‘रामायण’ में नजर आएंगे सनी देओल

  • काम की बात करें तो, सनी देओल नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगे, जिसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
  • हालांकि, हनुमान के रूप में उनका किरदार केवल ‘पोस्ट-क्रेडिट’ सीन तक ही सीमित है।
  • इस सीन की एक झलक ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें सनी देओल का चेहरा छिपा हुआ है।
  • क्लिप में एक शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ भगवान हनुमान की भव्य एंट्री होती है। 

Leave a Reply

You May Like

बेटे के साथ धर्मेंद्र के फार्म हाउस पहुंचे अभिनेता सनी....|....38 साल के हुए विराट कोहली: बर्थडे पर क्रिकेट जगत ने बरसाया प्यार....|....छठ पर्व पर कल्पना पटवारी की सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज....|....उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा....|....दिग्विजय सिंह का हिंदुत्व पर फिर तीखा बयान....|....मुरैना के जंगलों में पुलिस व डकैतों के बीच मुठभेड़....|....सनी देओल की फिल्म पर विवाद....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: नाती को मिलेगी अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी....|....अहिवारा विधानसभा सीट हुई रिक्त....|....होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराए दो टैंकर और एक टगबोट, लगी आग