इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

इंदौर, 30 अक्टूबर 2026। इंदौर में मराठी व्यंजनों के जायके, पारंपरिक संस्कृति और रंगारंग प्रस्तुतियों से शहरवासी अगले तीन दिनों तक रूबरू हो सकेंगे। मराठी फूड फेस्टिवल ‘जत्रा’ शुक्रवार से शुरू होगा। मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट की ओर से आयोजित यह मेला पिछले 26 वर्षों से लगाया जा रहा है। गांधी हॉल स्थित पोद्दार प्लाजा में 1 नवंबर तक चलने वाले जत्रा में रंग-बिरंगे फूड स्टॉल, हस्तशिल्प की सामग्री और महाराष्ट्र के पारंपरिक लावणी नृत्य की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि जत्रा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगा। इस बार मेले में मराठी व्यंजनों के करीब 45 फूड स्टॉल लगा जत्रा में महाराष्ट्र के कलाकार लावणी नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। 35 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को महाराष्ट्र की लोकसंस्कृति से रूबरू कराएंगे। जाएंगे। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। फूड जोन की खासियत यह है कि यहां के सभी स्टॉल गृहिणियों को दिए गए हैं और उनका संचालन भी महिलाएं ही करेंगी। इसका उद्देश्य घरों में बनने वाले पारंपरिक और विशुद्ध मराठी स्वाद को लोगों तक पहुंचाना है।

हैंडीक्राफ्ट जोन में हस्तशिल्प, हस्तकरघा और घर में उपयोग आने वाली विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। इस बार लघु उद्यमियों के 26 स्टॉल होंगे। दिवाली को ध्यान में रखते हुए विशेष सजावटी और उपयोगी सामग्री भी तैयार की गई है, जो मेले में आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज

शेयर करेफीस वसूलकर परीक्षा से वंचित रखने का आरोप, सील किया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           सूरजपुर, 30 अक्टूबर 2026। जिले में ग्राम तिलसिवां स्थित गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट को तत्काल सील कर बंद कर दिया गया है। विद्यार्थियों से पूरी फीस वसूलने के बावजूद उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने से वंचित रखने की […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़