यूपी में चार हत्या की कहानी: दोस्त संग मिलकर मां-बाप और बहन को मारा, जेवर के बंटवारे में आरोपी बेटे का भी कत्ल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

प्रयागराज 04 जून 2026। प्रयागराज के साउथ मलाका सब्जी मंडी चौराहा स्थित मकान में कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता, बेटी मीनाक्षी और बेटे अभिषेक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा ली। पुलिस का दावा है कि बड़े बेटे अभिषेक ने घर में लूट के इरादे से अपने दोस्त शनि गुप्ता के साथ मिलकर माता-पिता और बहन की हत्या की थी। बाद में डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में शनि ने अभिषेक को भी मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुट्ठीगंज निवासी आरोपी शनि को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से एक किलो सोना, 360 ग्राम चांदी, एक हजार रुपये नकदी और ताले की चाभी बरामद की है। वारदात रविवार शाम पांच से छह बजे के बीच अंजाम दी गई। आरोपी शनि ने पूछताछ में बताया कि अभिषेक पिता से नाराज था। पुलिस आयुक्त के मुताबिक, वर्ष 2022 में पिता ने अभिषेक को भी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। अभिषेक कर्ज में डूबा था। 

दोनों ने बीयर और सिगरेट पी
रविवार दोपहर अभिषेक ने शनि को अपनी दुकान पर बुलाया। दोनों ने साथ बैठकर कचौड़ी खाई। बीयर और सिगरेट पी। इस दौरान परिवार की हत्या कर जेवर लूटने की साजिश रची। शाम करीब पांच बजे रोजाना की तरह मीनाक्षी नीचे दुकान खोलने आई। जैसे ही उसने सीढ़ियों का दरवाजा खोला, अभिषेक ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। शनि ने उसे धक्का दिया और दोनों उसे घसीटते हुए ऊपर ले गए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बहन की हत्या के बाद दोनों ऊपर कमरे में पहुंचे। वहां पिता वीरेंद्र और मां अनीता दोनों सो रहे थे। आरोपियों ने उन पर भी लोहे की रॉड और पाइप से ताबड़तोड़ वार किए। सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने अलमारी खंगाली और घर में रखे जेवर और कीमती सामान समेट लिए। वहीं, जांच में पता चला की शनि के बाल व डाढ़ी काफी लंबे थे घटना के बाद उसने पहचान छुपाने की नियत से बाल व डाढ़ी का कटवा दिया। 

साथ ही शव को बाहर निकालते वक्त आरोपी ने खुद भी मदद की थी। इस दौरान उसके हाथों में पट्टी बंधी थी जो हत्या के दौरान उसे चोट लगी थी, जब पुलिस ने पूछा तो उसने बताया कि उसे कुत्ते ने काट लिया था।

दुकान के छज्जे पर छिपाए थे लूटे गए जेवर
शनि गुप्ता ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी एक बैग में भर लिए थे। इसके बाद वह मकान के पिछले हिस्से की ओर गया और वहां से बैग को अपनी दुकान के ऊपर बने छज्जे पर फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर बैग बरामद किया गया।

23 सेकंड के फुटेज में आरोपी कैद
आरोपी शनि गुप्ता रविवार सुबह पांच बजकर एक मिनट 47 सेकंड पर घर से बाहर निकलता दिखा। फिर अंदर गया। यह फुटेज 23 सेकंड का है।

भाई-भाभी को फंसाने के लिए लिखा… बंटी-बबली बहू ने मारा 
हत्या के बाद अभिषेक और शनि ने जांच को गुमराह करने की कोशिश की। अभिषेक ने लाल पेन से एक गत्ते पर लिख दिया, बंटी-बबली बहू ने मारा। इसका मकसद अपने भाई अश्विनी और उसकी पत्नी रीतू को हत्या के मामले में फंसाना था। दोनों को उनके कारनामों की वजह से परिवार में बंटी-बबली के नाम से जाना जाता था। इसके बाद अभिषेक ने घर में मौजूद फाइलें, कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान पानी की टंकी में डाल दिए ताकि कोई साक्ष्य बच न सके।

महज पांच कंगन देकर शनि को भेज रहा था अभिषेक
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद अभिषेक शनि के साथ नीचे दुकान में पहुंचा। वहां जेवरों का बंटवारा किया। इसी दौरान विवाद शुरू हो गया। शनि का आरोप है कि अभिषेक उसे महज पांच कंगन देना चाहता था। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई। गुस्से में शनि ने लोहे की रॉड से अभिषेक के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से अभिषेक की भी मौत हो गई। इसके बाद शनि जेवर मकान के पिछले हिस्से में छज्जे पर रखकर भाग निकला।

मृतक के कपड़े पहनकर निकला आरोपी 
सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए सबसे अहम सुराग साबित हुए। फुटेज में एक व्यक्ति अभिषेक के कपड़े और जूते पहनकर कांप्लेक्स से बाहर निकला। इसके बाद वह फिर भीतर जाते हुए दिखा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उसकी पहचान शनि के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। शनि ने बताया कि हत्या के बाद वह गलती से अभिषेक के जूते पहनकर बाहर निकला था। अपने जूते पहनने के लिए वह दोबारा घर के भीतर गया। अपने जूते पहने और बाहर आया।

दो डीसीपी, पांच एसीपी समेत 60 पुलिसकर्मी लगे
हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस महकमे ने पूरी ताकत झोंक दी थी। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर दो डीसीपी, पांच एसीपी, एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस समेत 60 पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने दिन-रात एक कर दिया। अलग-अलग टीमों का गठन कर जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Leave a Reply

Next Post

10 जून को बनेगा कीर्तिमान: देश की राजनीति में ऐतिहासिक तारीख; 12 साल, 4399 दिन और पीएम मोदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून 2026 को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री बन जाएंगे। वह देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लगातार कार्यकाल वाले 64 साल […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान