सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

इंदौर, 21 अक्टूबर 2026।  इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाले कैटरिंग कारोबारी अमर अग्रवाल के पिछले 10 दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। अमर के घर से अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसके कमरे से एक पत्र मिला, जिसमें पांच लोगों के नाम लिखे होने की बात सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि अमर ने कैटरिंग का व्यवसाय चलाने के लिए इन लोगों से ब्याज पर पैसे लिए थे और रकम कई गुना लौटाने के बावजूद उसे लगातार धमकाया जा रहा था। 

परिजनों के मुताबिक अमर ने कैटरिंग का काम करने के लिए धर्मेश यादव, विजय चंदेल, आनंद और रवि पवार सहित अन्य लोगों से ब्याज पर रकम ली थी। आरोप है कि अमर इन लोगों को मूल रकम से कई गुना अधिक पैसा लौटा चुका था लेकिन इसके बावजूद उससे लगातार और पैसों की मांग की जा रही थी। इतना ही नहीं उसे डराया-धमकाया जा रहा था और जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं।  परिजनों का यह भी आरोप है कि धर्मेश यादव ने अमर की लाखों रुपये कीमत की कार अपने पास रख ली थी। अमर के कमरे से पत्र मिलने के बाद परिजन पूरे मामले की शिकायत लेकर अन्नपूर्णा थाने पहुंचे। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज किया है लेकिन जिन लोगों पर अमर को धमकाने और लगातार पैसों की मांग करने के आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। 

परिजनों ने आशंका जताई है कि अमर के लापता होने के पीछे पैसों के लेनदेन और धमकियों का मामला हो सकता है। उन्हें डर है कि कहीं अमर का अपहरण कर उसके साथ कोई अनहोनी तो नहीं की गई। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जाए और आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाए। फिलहाल अमर अग्रवाल के लापता होने से परिवार परेशान है और पिछले 10 दिनों से उसकी तलाश कर रहा है। अब परिजनों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द अमर का पता लगाए और मामले में सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच करे।

Leave a Reply

Next Post

शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव

शेयर करेहादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, आरोपों के घेरे में पुलिस छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           ग्वालियर, 21 अक्टूबर 2026। प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर के बाहर हुए भीषण सड़क हादसे की मजिस्ट्रियल जांच आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद को सात दिन के […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड