हापुड़ जिला अदालत के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, पेशी पर आए आरोपी की हत्या, पुलिसकर्मी भी जख्मी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

हापुड़ 16 अगस्त 2022। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। मंगलवार को जिला अदालत में पेशी पर आए एक आरोपी की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हरियाणा पुलिस की कस्टडी में पेशी पर आए एक आरोपी की हापुड़ कचहरी के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने आरोपी को चार से पांच गोली मारी।

मृतक का नाम लाखन उर्फ यशराज पुत्र मनिपाल निवासी गांव अनंगपुर फरीदाबाद है। लाखन 2019 में धौलाना में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी था। बदमाशों ने पिस्टल से 10 से 15 राउंड फायरिंग की। पुलिस की ओर से गोली चलने की सूचना नहीं है। इस दौरान एक गोली पुलिसकर्मी को भी लगी है। गोली लगने से पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी है। हत्यारों की संख्या तीन थी। कचहरी के बाहर बदमाशों ने पैदल ही घटना को अंजाम दिया और उसके बाद पास के मोहल्ले रघुवीर गंज में खड़ी बाइक से फरार हो गए। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आईजी प्रवीण कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइकों से फरार हुए। बदमाशों के फरार होते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। 

Leave a Reply

Next Post

चीनी पोत पहुंचा श्रीलंका, भारत ने जताई जासूसी की आशंका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 16 अगस्त 2022। भारत की आपत्ति के बावजूद चीनी शोध पोत युआन वांग-5 श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पहुंच गया है। श्रीलंका सरकार ने उसे अपने बंदरगाह पर आने की इजाजत दे दी थी। यह पोत शोध जहाज कहलाता है, लेकिन मुख्य रूप से यह चीनी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ