हाथियों ने बरपाया कहर, बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट, वन विभाग की टीम पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सूरजपुर 11 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल क्षेत्र सरगुजा संभाग में इन दिनों हाथियों का उत्पात जारी है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के तहत एक गांव में सोमवार की अलसुबह दो दंतैल हाथियों ने वृद्ध ग्रामीण के घर को तोडऩा शुरु कर दिया। इसी बीच आवाज सुनकर घर से पति-पत्नी जैसे ही घर से बाहर निकले तभी    हाथियों ने दोनों को घर के सामने ही कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी हाथियों ने उक्त दंपति का घर तोड़ा था। इधर सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के ऊपर ग्रामीण भडक़ गए। 

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दरहोरा निवासी हरिधन 69 वर्ष अपनी पत्नी नन्ही 66 वर्ष के साथ रहता था। दोनों की कोई संतान नहीं थी, ऐसे में वृद्ध दंपती गांव से लगे जंगल के किनारे घर बनाकर रह रहे थे। रविवार की रात पति-पत्नी घर में सो रहे थे। इसी बीच सोमवार की अलसुबह करीब चीर बजे दो हाथी वहां पहुंचे और उनके घर को तोडऩे लगे। हाथियों की तेज दहाड़ सुनकर पति-पत्नी की नींद टूटी तो वे घर से बाहर निकल ही रहे थे इसी बीच हाथियों ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। 
वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में नाराजगी  

दंतैल हाथियों द्वारा वृद्ध दंपति को मार डालने की सूचना पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीण उनपर भडक़ गए। उनका कहना था कि हाथियों के गांव की ओर आने की सूचना उन्हें नहीं दी गई थी। कुछ देर तक चली बहस के बाद मामला शांत हुआ।
भटककर गांव पहुंचे दोनों हाथी

वन विभाग प्रतापपुर क्षेत्र के एसडीओ आशुतोष भगत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों दंतैल हाथी अलग-अलग इलाके से अपने दल से भटककर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि एक दंतैल सीतापुर, लुंड्रा, अंबिकापुर और कल्याणपुर होते हुए जबकि दूसरा हाथी वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे 34 हाथियों के दल से भटककर प्रतापपुर क्षेत्र में पहुंचा है।

Leave a Reply

Next Post

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस में लगी आग, दस लोगों की मौत की खबर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गाजीपुर 11 मार्च 2024। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर चीख-पुकार मची है। हादसे का शिकार हुई बस […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा