भगवान के नाम का चंदा चोरी, जमीन दलाली, नफ़रत, हिंसा उन्माद भाजपाइयों का आसुरी चरित्र है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रामसेतु के अस्तित्व को पहली बार अटल सरकार ने और आखिरी बार मोदी सरकार ने नकारा है, राजनैतिक लाभ के लिये झूठ बोल रहे भाजपा

कर्नाटक में भाजपाईयों को हनुमान की गदा पड़ी, अब छत्तीसगढ़ में बारी है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 04 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भगवान राम के अस्तित्व को, रामसेतु के अस्तित्व को पहली बार अटल सरकार ने नकारा और आखरी बार हाल ही में दिसंबर 2022 में देश के उच्च सदन राज्यसभा के शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार ने, अब चुनावी लाभ के लिए छत्तीसगढ़ के भाजपाई झूठ बोल रहे हैं। ऐतिहासिक तथ्य की कांग्रेस की नरसिम्हा राव सरकार ने 1993 में नासा के माध्यम से स्पेस टेक्नोलॉजी की मदद से तमिलनाडु के पंपम द्वीप (रामेश्वरम) से श्रीलंका की मन्नारद्वीप के बीच की श्रृंखला का पुरातात्विक और धार्मिक मान्यता को रेखांकित किया। कांग्रेस की सरकार ने यह स्थापित करवाया कि रामेश्वरम से लंका तक स्थित ढांचा श्रीराम सेतु का अस्तित्व है। इतिहास गवाह है कि श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा ने ही रामसेतु के अस्तित्व को नकारा है। सबसे पहले भाजपा की अटल बिहारी की सरकार ने ही सेतु समुद्रम परियोजना को तोड़ने मंजूरी दी और राम सेतु को तोड़ने के लिए 2004 में 3500 करोड रुपए का बजट प्रावधान किया था। अटल सरकार में जहाजरानी मंत्री रही टी.आर. बालू ने भी श्रीराम सेतु को नकारा था, हलफनामा दिया था। विगत शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार में केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने संसद में भाजपा सांसद कार्तिकेय शर्मा के एक प्रश्न के जवाब में भगवान रामसेतु के अस्तित्व को नकार दिया है उन्होंने कहा कि कुछ पत्थरों के अवशेष मिले हैं. लेकिन कह नहीं सकते कि वह राम सेतु है। दरअसल भाजपा का मूल चरित्र ही धर्म विरोधी है। धर्म को अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिये उपयोग करती है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 15 साल सरकार में रहने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को छत्तीसगढ़ में न राम वन गमन पथ याद आया ना माता कौशल्या याद आई। गाय, गोबर और गंगाजल भाजपा के लिए केवल चुनावी है। रमन राज में गौसेवा के नाम पर 1766 करोड़ का अनुदान खा गए, गाएं मार दी गई, शगुन गौशाला, मयूरी गौशाला, सेठ फूलचंद गौशाला जैसे अनेकों मामले है। राम काज तो छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 1990 के दशक में भी विश्व हिंदू परिषद ने 1400 करोड़ के चंदा चोरी का आरोप भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर लगाया था जिस पर भाजपाई आज तक मौन है। हाल ही में अयोध्या जमीन अधिग्रहण घोटाला भी सर्वविदित है। चंपत राय के साथ मिलकर के साथ मिलकर भाजपाइयों ने अयोध्या में जमीन के घोटाले किए। छत्तीसगढ़ में भी भाजपाइयों पर चंदाचोरी के बिलासपुर और मंदिर हसौद थाने में एफआईआर दर्ज हुए।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति में प्रभु श्री राम के भाषा स्वरूप को पूरी दुनिया के सामने रेखांकित किया है। अयोध्या में राम मंदिर का ताला कांग्रेस के शासनकाल में खुला, नियमित पूजा राजीव गांधी के विशेष प्रयास से आरंभ हुआ लेकिन कभी श्रेय नहीं लिए। धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने वाले, हिंसा और नफरत फैलाने वाले भाजपाई किस नैतिकता से कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं? आसुरी चरित्र कालनेमि चरित्र तो भाजपाइयों का उजागर हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

इसरो ने दोबारा कराई विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग, 40 सेमी तक ऊपर उठा, भविष्य के लिए अहम प्रयोग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   सोमवार को एक एक्स पोस्ट में इसरो ने जानकारी दी कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने फिर से चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की। दरअसल विक्रम लैंडर ने सफलतापूर्वक होप टेस्ट यानी जंप टेस्ट किया। इसके तहत इसरो की कमांड पर विक्रम लैंडर ने इंजन चालू किया […]

You May Like

तीसरे चरण के चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज उत्साहित, कहा- जनता कांग्रेस को जिताने का बना चुकी है मन…....|....छत्तीसगढ़ के 11 सौ लोगों ने अमरनाथ जाने कराया पंजीयन....|....राहुल गांधी ने किया नामांकन, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के अलावा प्रियंका और सोनिया रहीं मौजूद....|....इलाहाबाद से अस्थि विसर्जन कर वापस लौट रही कार नाले में गिरी, छह लोग घायल, हादसे में दो की हालत गम्भीर....|....घोटाले में नौकरी खोने वाले शिक्षकों की मदद के लिए अलग कानूनी सेल बनाएगी भाजपा, पीएम मोदी का एलान....|....आबकारी नीति घोटाला: हाईकोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर ED-CBI को जारी किया नोटिस....|....किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते शताब्दी समेत कई सुपरफास्ट ट्रेनें रद्द....|....भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मंडल के सदस्य एवं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अतुल कुमार अंजन का निधन....|....कबीर सिंह फेम सुप्रसिद्ध एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के करकमलों से डी.के. सोनी को नोटेबल आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट एंड सोशल वर्कर ऑफ द ईयर का मिला अवार्ड....|....आगरा में तीसरे चरण के मतदान से पहले बवाल, पथराव के बाद आगजनी; फायरिंग में घायल हुई महिला