डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 05 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा ने ’मोदी की गारंटी’ के नाम पर युवाओं को 1 लाख सरकारी नौकरियों का सपना दिखाया था। 100 दिन में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का वादा था, हकीकत यह है कि पीएससी, व्यापम और शिक्षक भर्ती जैसी संस्थाएं ठप पड़ी हैं, अनियमित कर्मचारियों को नौकरी से निकाल जा रहा है, हजारों विद्या मितान, अतिथि शिक्षक, संविदा कर्मचारी, रसोईया, सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई। नए पद सृजित करना तो दूर, स्वीकृत पदों पर भी भर्ती नहीं हो रही है। आज छत्तीसगढ़ का युवा आक्रोशित है, भाजपा की सरकार में ठगा हुआ और  महसूस कर रहा है। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने हर साल लाखों सरकारी नौकरियों और स्थानीय रोजगार का सपना दिखाया था, लेकिन आज हकीकत यह है कि सरकारी विभागों में वेकंसी पर ताला लगा है, भर्ती परीक्षाएं ठप हैं, और जो निजी उद्योग छत्तीसगढ़ के संसाधनों का दोहन कर रहे हैं, वे हमारे स्थानीय युवाओं की छंटनी कर रहे हैं। आउटसोर्सिंग के नाम पर छत्तीसगढ़ी युवाओं के हक को बाहरी लोगों को बेचा जा रहा है। विष्णुदेव साय सरकार रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि सरकार की युवा विरोधी नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी बेकाबू हो चुकी है, सरकारी भर्ती पर ताला लगा है, निजी उद्योगों में छंटनी और बाहरी कामगारों का आउटसोर्सिंग करके छत्तीसगढ़ के युवाओं के हक पर डकैती डाल रहे हैं। प्रदेश के उच्च शिक्षित युवा इंजीनियर, ग्रेजुएट, डिप्लोमा धारक, आईटीआई प्रशिक्षित और सामान्य छात्र हताशा और अवसाद के शिकार हो रहे हैं। जिला रोजगार कार्यालयों में केवल फाइलों का ढेर लग रहा है, अवसर शून्य हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, वन, महिला बाल विकास सहित लगभग सभी विभागों में नियमित पदों पर भर्ती हुई। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती, पुलिस भर्ती, राजीव युवा मितान क्लब, और स्थानीय उद्योगों में 80 प्रतिशत स्थानीय रोजगार के नियम को सख्ती से लागू किया गया था। आज भाजपा सरकार में वो नीतियां पूरी तरह निरस्त कर दी गई हैं। भाजपा का ’डबल इंजन’ युवाओं के लिए ’डबल शोषण का इंजन’ बन गया है। ना सरकारी नौकरी, ना निजी में सुरक्षा।

Leave a Reply

Next Post

शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 05 सितंबर 2026। शक्कर के बढ़े दाम और राशन एवं खाद्य सामाग्री तेल आदि के बढ़े दामों और बेतहाशा महंगाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस के द्वारा सभी जिलों में ‘चीनी सत्याग्रह’ किया गया तथा धरना प्रदर्शन कर महंगाई को भाजपा की केंद्र […]

You May Like

दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल