Punjab Polls: CM चन्नी-मूसेवाला शाम 6 बजे बाद भी करते रहे प्रचार, चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

चंडीगढ़ 19 फरवरी 2022। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस उम्मीदवार शुभदीप सिंह (सिद्धू मूसेवाला) के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज हुआ है। दोनों मानसा में शुक्रवार शाम छह बजे प्रचार की समय सीमा के बाद भी प्रचार करते पाए गए। सिटी-1 मानसा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मूसेवाला के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने की खातिर चन्नी शुक्रवार शाम मानसा पहुंचे थे। FIR के अनुसार, मानसा से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार डॉ विजय सिंगला ने चुनाव पर्यवेक्षक सीके यादव को शिकायत सौंपी, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

मूसेवाला ने 400 से अधिक समर्थकों के साथ प्रचार किया
उड़न दस्ते की टीम (FST) की ओर से स्पॉट वेरिफिकेशन के बाद, चुनाव अधिकारियों ने पाया कि चन्नी मनसा के मतदाता नहीं थे और उन्होंने एक अन्य निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार की आचार संहिता का उल्लंघन किया। मूसेवाला 400 से अधिक समर्थकों के साथ प्रचार कर रहे थे, जो परमिशन लिमिट से ज्यादा है।

कांग्रेस उम्मीदवार मोफर पर बिना अनुमति रोड शो का मामला दर्ज
वहीं, मानसा के सरदुलगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार बिक्रम सिंह मोफर पर शुक्रवार को बिना अनुमति रोड शो करने का मामला दर्ज किया गया था। मोफर के खिलाफ झुनीर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 188 और 171-एफ (चुनाव में अनुचित प्रभाव या पहचान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पंजाब की कुल 117 सीटों पर रविवार को मतदान
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कल यानी रविवार को मतदान होगा। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। प्रदेश भर में 14,751 जगहों पर 24,740 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए विधायक चुने जाएंगे। इसके लिए 1,304 उम्मीदवार के बीच मुकाबला होगा। कड़ी टक्कर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अकाली दल-बसपा गठबंधन, भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद संयुक्त गठबंधन के अलावा पंजाब के 22 किसान संगठनों के संयुक्त समाज मोर्चा के बीच है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने किया गोबर धन प्लांट का लोकार्पण, दो साल में 75 और शहरों में लगेंगे बायो सीएनजी प्लांट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 19 फरवरी 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंदौर में बने एशिया के सबसे बड़े गोबर धन प्लांट का वर्चुअली लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि यह प्लांट दूसरे शहरों को प्रेरणा देगा। अगले दो साल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप