दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले – मुझे आंकड़ों को नहीं आपकी सेहत को ठीक करना है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

सीएम केजरीवाल बोले- घबराने की जरूरत नहीं, मामला कंट्रोल में है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 सितंबर 2020। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर राजधानी में कोरोना संक्रमण के हाल पर जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि लोग बीमार तो पड़ रहे हैं, लेकिन ठीक भी हो रहे हैं। हम पहले 20 हजार टेस्ट करते थे, जिसे बढ़ाकर 40 हजार कर दिया गया है। 

ऐसे डबल टेस्टिंग करके हमने कोरोना पर हमला किया है। मुझे आंकड़ों की चिंता नहीं है आपकी सेहत की चिंता है। दिल्ली में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों पर केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में ऐसा इसलिए हो रहा है कि हमने टेस्टिंग बढ़ा दी है। अगर हम दिल्ली में फिर से टेस्टिंग कम कर दें तो मरीजों के आंकड़े भी कम हो जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि लेकिन मुझे आंकड़ों को नहीं आपकी सेहत को ठीक करना है। मरीजों की संख्या से घबराने के जरूरत नहीं है। जिस दिन मौत का आंकड़ा बढ़ने लगेगा उस दिन चिंता की बात होगी।

अधिक से अधिक टेस्ट के लिए अब सब लोग साथ हैं

कोरोना से होने वाली मृत्यु को नियंत्रित करने के लिए हमने कई कदम उठाए। हमने डॉक्टरों की टीम बनाकर हर अस्पताल की ऑडिटिंग करवाई। इसमें डॉक्टरों और अधिकारियों ने जो योगदान दिया है उसके लिए उनका शुक्रिया।

जब हमने होम आइसोलेशन की व्यवस्था शुरू की थी, तो चारों ओर से विरोध हुआ था। आज उसी की तारीफ पूरी दुनिया कर रही है। इसी तरह जब हमने टेस्टिंग दोगुनी कर दी तो कई लोगों ने विरोध किया, लेकिन हमने सबसे बातें कीं और उन्हें समझाया। अब सब लोग साथ आ गए हैं।

अस्पतालों में बेड की कमी नहीं है

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड की भी कमी नहीं है। कुल 14 हजार बेड कोरोना मरीजों के लिए हैं, जिनमें से केवल 5000 बेड अभी भरे हैं। इसमें से भी 1700 बेड दिल्ली के बाहर से आए मरीजों के लिए हैं। वहीं दिल्ली के अपने कोरोना मरीज फिलहाल 3300 ही हैं।

दिल्ली में पूरे देश से लोग इलाज कराने के लिए आ रहे हैं, क्योंकि सभी को यहां की स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा है। यह दिल्ली के लोगों के लिए गर्व की बात है। पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूं कि कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं। घर से बाहर निकलते हुए मास्क नहीं पहन रहे हैं, न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ऐसा मत कीजिए। नियमों का पालन कीजिए और टेस्टिंग करवाइए।

Leave a Reply

Next Post

पबजी पर बैन लगने के बाद अक्षय कुमार ने एक स्वदेशी मल्टीप्लेयर गेम 'फौजी' लाने का ऐलान किया,गेम में होने वाली कमाई का 20 प्रतिशत हिस्सा भारत के वीर पोर्टल को जाएगा

शेयर करेट्वीट में लिखा “प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर मिशन को सपोर्ट करते हुए, इस एक्शन गेम को पेश करते हुए मुझे गर्व हो रहा है मालूम हो कि कुछ साल पहले अक्षय कुमार ने ही भारत के वीर एप्लिकेशन को लॉन्च किया था छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भारत सरकार ने हाल ही में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप