दोगुने लाभ के लालच में गए ड़ेढ़ करोड़: किसी ने लोन तो किसी ने जमीन बेचकर किया निवेश, पूरे परिवार संग हुआ फ्रॉड

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 13 जुलाई 2025। रायगढ़ जिले में शेयर मार्केट और अन्य निवेश स्कीमों में दोगुना लाभ का लालच देकर एक महिला और उसके परिवार से करीब 1.44 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी राम नारायण साहू के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उनकी मुलाकात 15 साल पहले सरायपाली, महासमुंद निवासी लक्ष्मी पटेल (45) से हुई थी। 2022 में लक्ष्मी ने अपने रिश्तेदार के जीजा राम नारायण साहू को उनके घर लाकर मिलवाया। राम नारायण ने दावा किया कि वह 2017-18 से शेयर मार्केट में काम कर रहा है और निवेश पर दोगुना लाभ दिला सकता है। लक्ष्मी ने भी दावा किया कि वह शेयर मार्केट में सक्रिय है। विश्वास जीतने के लिए राम नारायण ने पीड़िता के शुरुआती 6 लाख रुपये के निवेश पर 21 महीनों में 10 लाख रुपये लौटाए।

परिवार के कई सदस्यों ने किया निवेश
पीड़िता ने इस स्कीम की जानकारी अपने पति, बेटे, दो बेटियों, दामाद और भाभी को दी, जिन्होंने भी निवेश किया। पति ने 14.5 लाख रुपये राम नारायण के भाई तुलेश्वर साहू के खाते में जमा किए। बेटे ने 13 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेकर हेमंत साहू और देवनारायण साहू के खातों में 11 लाख रुपये जमा किए। बेटी ने अपनी सैलरी से 8.3 लाख रुपये जानकी देवी साहू के खाते में जमा किए। 

कुल 1 करोड़ 44 लाख 46 हजार रुपये की ठगी की गई
भाई ने जमीन बेचकर 27.36 लाख रुपये राम नारायण, हेमंत, देवनारायण, राजकुमार साहू, तुलेश्वर एलएस डिजिटल, और अनिल शंकर साहू के खातों में ट्रांसफर किए। दामाद ने 2.5 लाख रुपये का लोन लेकर राम नारायण के खाते में जमा किया। भाभी ने तीन लाख रुपये जमा किए। इसके अतिरिक्त, 70 लाख रुपये नकद में अलग-अलग तारीखों पर राम नारायण को दिए गए। कुल मिलाकर 1 करोड़ 44 लाख 46 हजार रुपये की ठगी की गई।

स्कीमों का झांसा
राम नारायण ने शेयर मार्केट के साथ-साथ राणा ज्वेलर्स, ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन, डीएमएस बिल्डर्स एंड डेवलपर्स रायपुर, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, वन सुमन विहार सोनाखान, और छत्तीसगढ़ महतारी सेवा समिति जैसी स्कीमों में निवेश का लालच दिया। पीड़िता की बेटियों को व्हाट्सएप और फोन के जरिए निवेश के लिए उकसाया गया।

चेक बाउंस और टालमटोल
जब पीड़िता ने निवेश की रकम और लाभ के बारे में पूछा, तो राम नारायण ने टालमटोल शुरू कर दी। मार्च में उसने एक खाली हस्ताक्षरित चेक (एचडीएफसी बैंक, खाता संख्या 5020****, चेक नंबर 000098) दिया और 10 मई के बाद 80.52 लाख रुपये निकालने को कहा। 2 जुलाई को चेक जमा करने पर खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण यह बाउंस हो गया। इसके बाद राम नारायण ने फोन उठाना बंद कर दिया। उसके भाइयों देवनारायण और तुलेश्वर ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि राम नारायण ने न तो शेयर मार्केट में और न ही किसी स्कीम में पैसा निवेश किया, बल्कि छलपूर्वक राशि हड़प ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत, स्कूल से लौटन के बाद गए थे नहाने; परिवार में पसरा मातम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर चांपा 13 जुलाई 2025। बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसतरा में शनिवार को तालाब में डूबने से मौत चार बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं, जिनकी उम्र 5 से 8 वर्ष के बीच थी। इस घटना से […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप