2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

admin
शेयर करे

दीपक से छीनी थी सोने की चेन और नकदी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोरबा, 21 जुलाई 2026। कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर सहायता केंद्र में हुई लूट की वारदात में फरार चल रहे दो आरोपियों को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

बीते साल 21 दिसंबर की रात करीब 2:30 बजे पीड़ित दीपक ठाकुर ददरखुर्द क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और गले से सोने की चेन, ₹70,000 नगद सहित कुल लगभग ₹2,00,000 मूल्य की संपत्ति लूट ली। घटना के बाद पीड़ित ने मानिकपुर सहायता केंद्र, थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इस मामले में पहले एक आरोपी के खिलाफ चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका था। लेकिन दो आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम बनाई गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और मोबाइल लोकेशन व अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर दोनों की निगरानी की गई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को दोनों आरोपियों के ठिकाने की पुख्ता सूचना मिली।

कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने लूट की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर दोनों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान- सोमनाथ सेन गुप्ता उर्फ सोमू और सोमनाथ अग्रवाल उर्फ सोमू अग्रवाल के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला

शेयर करेपति और बेटे काम के लिए बाहर थे,पुलिस जांच में जुटी,सुसाइड नोट नहीं मिला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जांजगीर-चांपा, 21 जुलाई 2026। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा में 45 वर्षीय महिला ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में महिला के लंबे समय से बीमार […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज