शाहीन अफरीदी ने बुमराह को पिता बनने पर दी बधाई; बेटे के लिए दिया गिफ्ट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 सितम्बर 2023। भारत और पाकिस्तान की टीमें किसी भी खेल में जब आमने-सामने होती हैं तो मैदान पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। खेल के अलावा जुबानी जंग भी देखने को मिलती है। हाल के दिनों में क्रिकेट के मैदान पर ऐसा काफी कम हुआ है। दोनों टीमों के खिलाड़ी दोस्तों की तरह व्यवहार करते हैं और एक-दूसरे से मिलने का कोई मौका नहीं छोड़ते। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार (10 सितंबर) को एक वीडियो शेयर किया, जिसे दोनों देशों के क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, शाहीन अफरीदी ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एक खास तोहफा दिया। बुमराह हाल ही में पिता बने हैं। वह एशिया कप के बीच मुंबई लौटे थे। इस कारण नेपाल के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने बेटे अंगद को जन्म दिया। पिता बनने के बाद बुमराह वापस टीम के साथ जुड़ गए और पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरे।

शाहीन ने बुमराह से क्या कहा?
शाहीन ने बुमराह को पिता बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ”भाई जी, बहुत-बहुत मुबारक हो। नए शहजादे के लिए यह छोटा सा तोहफा है। अल्लाह उसे हमेशा खुश रखे और वह नया बुमराह बने।” बुमराह ने शाहीन को इसके लिए शुक्रिया कहा। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रिजर्व डे पर पूरा होगा मैच
दरअसल, एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने हुई। बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए थे, तभी बारिश आ गई। इसके बाद खेल शुरू नहीं हो सका। आखिरकार अंपायरों ने मैच को रिजर्व डे पर करवाने का फैसला किया। अब सोमवार को फिर से मैच उसी स्कोर से आगे शुरू होगा।

Leave a Reply

Next Post

दंतेवाड़ा और जशपुर के लिए रवाना हुई बीजेपी की परिवर्तन रथ यात्रा, माथुर ने कहा- 90 सीटों का टारगेट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 10 को दंतेवाड़ा और 16 सितंबर को जशपुर से शुरू होने वाली बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के लिए आज रायपुर से रथ रवाना हुआ। इस दौरान बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने प्रदेश बीजेपी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस