एंबुलेंस से सागौन तस्करी: पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर खुद ड्राइव कर जा रहे थे बीजापुर: भोपालपट्नम चेकपोस्ट पर पकड़ाए

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपालपटनम 1 अगस्त 2022 । बीजापुर जिले के पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक लल्लन सिंह को सरकारी वाहन में सागौन की लकड़ी (चिरान) की तस्करी करते रविवार को वन विभाग की टीम ने पकड़ा। लल्लन सिंह खुद वाहन चला रहे थे। वाहन में पीछे चार नग सागौन का चिरान रखा हुआ था।

बीजापुर जिले के पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक लल्लन सिंह को सरकारी वाहन में सागौन की लकड़ी (चिरान) की तस्करी करते रविवार को वन विभाग की टीम ने पकड़ा। लल्लन सिंह खुद वाहन चला रहे थे। वाहन में पीछे चार नग सागौन का चिरान रखा हुआ था। अधिकारी द्वारा सरकारी वाहन में सागौन भरकर बीजापुर जाने की खबर वन कर्मियों को लग गई थी। जिसके बाद वनविभाग की टीम द्वारा वन जांच नाका भोपालपटनम में वाहन के आने का इंतजार किया जा रहा था। दोपहर बाद जैसी ही वाहन वन जांच नाका में पहुंची उसे रोक लिया गया।

रालापल्ली के जंगल से भरा गया था सागौन की लकड़ी

अधिकारी ने पहले वनकर्मियों को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन कड़ाई के बाद उन्होंने सागौन ले जाना स्वीकार कर लिया। वाहन की जांच में सागौन मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने वाहन और लकड़ी को जब्त कर वन काष्ठागार ले गई। उप संचालक लल्लन सिंह से पूछताक्ष में वह सरकारी वाहन में सागौन की लकड़ी भरकर ले जाने का सही जवाब नहीं दे सके। वन विभाग की कार्रवाई के बाद उप संचालक वहां से दूसरी वाहन में बीजापुर के लिए रवाना हो गए। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सागौन का चिरान रालापल्ली के जंगल से भरा गया था।

Leave a Reply

Next Post

बड़ी खबर-सरकारी कर्मचारी/ अधिकारी 22 अगस्त से जाएंगे बेमुद्दत हड़ताल पर..वेतन काटने के आदेश से बढ़ी नाराजगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 1 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फ़ेडरेशन ने डीए और गृहभाड़ा भत्ता की दो सूत्रीय मांगों को लेकर 22 अगस्त से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। रविवार को फेडरेशन से ज़ुड़े 80 से अधिक संगठनों की बैठक राजधानी में हुई […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव