अखिलेश यादव का एलान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ, 30 अगस्त 2026। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान करते हुए कहा कि भाजपा राज में बंद किए गए स्कूलों को सपा सरकार आने पर फिर से खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पीडीए समाज के लोग पढ़ते हैं। सपा सरकार आने पर पीडीए समाज को उनकी आबादी के अनुसार हक दिया जाएगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बचे हुए महीनों में एक लाख नौकरियां देने की बात कर रहे हैं। अब समय ही कितना बचा है। हमारी सरकार आएगी तो हम पीडब्ल्यूडी विभाग का भी ऑडिट करवाएंगे और बताएंगे कि कितना माल कमाया गया है। सड़कों पर गड्ढे हैं। सिंचाई विभाग में भी घोटाला हुआ है। उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि मंदिर के बाहर भीख मांगने वाला भिखारी भी मंदिर में चोरी नहीं करता है लेकिन इन लोगों ने मंदिर में दान का धन भी चुरा लिया है। ये लोग धर्मद्रोही और अधर्मी लोग हैं। जनता अब इंतजार कर रही है। अब लोग इनको बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं।

“दूसरे प्रदेशों के अपराधी आकर यूपी में अपराध कर रहे”
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था का हाल तो ये है कि दूसरे प्रदेशों के अपराधी यहां वारदात करने आते हैं और बुलडोजर वाली सरकार कुछ नहीं करती है। लगता है कि दोनों की साझेदारी है। भाजपा के लोग भ्रष्टाचार करते हैं। जनता को मिलावटी पेट्रोल बेचा जा रहा है। त्योहार आते ही चीनी महंगी कर दी।

Leave a Reply

Next Post

‘आंखों में आंसू और हाथों में फावड़ा’, बेटी को खोने का गम

शेयर करेघर को दुरुस्त कर रहे है पिता-पुत्र छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कानपुर, 30 अगस्त 2026। कानपुर में पुरवामीर गांव में दो दिन पहले घर के आंगन में 22 फीट गहरी जमीन में समाकर यशी (18) की दर्दनाक मौत हो गई थी। करीब सात घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन की खबर प्रदेश […]

You May Like

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 248 रन भी नहीं बना पाए भारतीय बल्लेबाज!....|....स्कूल की छत गिरी, 30 की मौत, 40 से ज्यादा घायल....|....'दिव्य दरबार की अनुमति नहीं मिली, तो दूंगा धरना'....|....छत्तीसगढ़ में एग्रीस्टेक की अनिवार्यता खत्म....|....रणथंभौर से कूनो और माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट....|....पिता की हत्या का गवाह बना 10 साल का मासूम....|....सिपाही की संपत्ति देखकर फटी रह गईं अधिकारियों की आंखें....|....हिमाचल में बर्फबारी: चंबा की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर....|....अंकिता के माता-पिता का दिल्ली में धरना....|....कैबिनेट का फैसला: दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर