सीएम नीतीश कुमार ने जमीन सर्वे की अवधि छह माह बढ़ाई, कैबिनेट की बैठक में 33 प्रस्तावों पर मुहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 03 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई। इसमें 33 प्रस्तावों पर मुहर लगी। नीतीश सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। जमीन सर्वे के लेकर हो रही परेशानी को देखते हुए बिहार सरकार ने इसकी छह महीना बढ़ा दी है। हालांकि, इसके संकेत पहले ही दे दिए गए थे। बिहार सरकार ने मंत्री दिलीप जायसवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान जमीन सर्वे में लोगों को छूट देने का एलान किया था। मंगलवार को मंत्रिमंडल सचिवालय में हुई बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने जमीन सर्वे की अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर भी लगा गई। इतना ही नहीं अब लोगों को जमीन मामले में सेल्फ डेक्लियशन के लिए 180 दिन, रैयत का दावा करने के लिए 60 दिन और दावे के निपटारा के लिए 60 दिन का समय मिलेगा।

कैमूर के करमचट में ईको टूरिज्म हब बनेगा

इसके अलावा राज्य में पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिए सहरसा के मत्स्यगंधा झील का विकास किया जाएगा। साथ ही कैमूर के करमचट में ईको टूरिज्म हब बनेगा। करमचट इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब के विकास के लिए राशि 49,73,33,440 (उनचास करोड़ तिहतर लाख तैतीस हजार चार सौ चालीस) रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है। वहीं सहरसा के मत्स्यगंधा झील एवं उसके पास पर्यटकीय सुविधाओं के विकास हेतु राशि 98,65,79,300 (अनठानवे करोड़ पैसठ लाख उनासी हजार तीन सौ) रुपये मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है। बताया जा रहा है कि इन दोनों के क्षेत्रों के विकास से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी एवं सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी। साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं उद्यम की संभावनाएं भी सृजित होगी।

Leave a Reply

Next Post

ओम बिरला की सांसदों को दो टूक, कहा- अगर ऐसे ही टलती रही कार्यवाही तो रविवार को भी बुलाया जाएगा सदन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 दिसंबर 2024। संसद के शीतकालीन सत्र के सातवें दिन यानी मंगलवार को भी हंगामा जारी रहा। इस बीच, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों को चेतावनी दी कि अगर स्थगन के कारण सदन की कार्यवाही ऐसी ही बाधित होती रही तो शनिवार और रविवार को […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान