सीएम भूपेश बघेल बोले- एक नवंबर से होगी धान खरीदी, केंद्र चावल ले या ना ले, कोई फर्क नहीं पड़ता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 08 सितम्बर 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस दौरान आज शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस की बैठक होगी। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक होगी। इसमें संभवत: कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन भी रायपुर आएंगे। दूसरी ओर केंद्र सरकार की ओर से सेंट्रल पूल में चावल का कोटा कम करने पर सीएम ने केन्द्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले 86 लाख मीट्रिक टन का था, अब उसे घटा दिया गया है। बारदाना भी कम देंगे, जब हम 20 क्विंटल प्रति एकड़ के के हिसाब से खरीद रहे हैं, हमारी तैयारी भी उसी हिसाब से थी। जब केंद्र सरकार चावल नहीं खरीद रही तो धान क्या खरीदेगी? हर स्थिति में हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। चाहे केंद्र सरकार ले या ना ले। कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। 

सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार केवल धान खरीदने के लिए हमला करती है, चावल खरीद नहीं रहे हैं। राजनीति की जा रही है। यह काफी दुर्भाग्यजनक है कि अभी से ही केंद्र सरकार खेलना शुरू कर दी है। पहले भी इसी तरह से कांग्रेस के साथ व्यवहार किया गया। हमें खुले बाजार में घाटा सहकर धान बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा ताकि किसानों को घाटा न हो। बीजेपी हर काम में राजनीति कर रही है। किसानों के साथ हमेशा धोखा किया है। कभी आय दोगुनी करने का प्रलोभन दिया गया, कभी 2100 क्विंटल, 300 रुपए बोनस करने का झांसा दिया गया। हर समय किसानों को छला गया। कांग्रेस की सरकार हमेशा से किसानों के साथ रही है। हर स्थिति में हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। चाहे केंद्र सरकार ले या ना ले। कोई फर्क नहीं पड़ता। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ हमेशा भेदभाव कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

शिवराज बोले-मुख्यमंत्री जन आवास योजना जल्द आएगी, कृषि के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 08 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह खाद्य, बिजली, हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन,आने वाले त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव, सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और संभाग आयुक्त, […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव