मरवाही में दर्दनाक सड़क हादसा, लोहारी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गौरेला पेंड्रा मरवाही 28 जून 2026। मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारी मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मयंक कुमार केवट, निवासी ग्राम लोहारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मयंक अपनी बाइक से सब्जी मंडी मनेंद्रगढ़ जाने के लिए घर से निकला था और वापसी के दौरान लोहारी पेट्रोल पंप के आगे तेज रफ्तार ट्रेलर ने कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मयंक के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मृतक की मां गोमती केवट को फोन के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल मरवाही अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है, जबकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर जिले के कोचिंग सेंटर का बुरा हाल,18 कोचिंग सेंटरों में खामियां उजागर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 28 जून 2026। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आगजनी की घटना के बाद बस्तर जिले में भी कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले बच्चों के जिंदगी को देखते हुए निरीक्षण किया गया। जहां 2 स्कूलों के साथ ही 18 कोचिंग सेंटर का हाल काफी बुरा है। […]

You May Like

हिमाचल के शिमला में लैंडस्लाइड: यूपी में बारिश से 8 नदियां उफान पर....|....भारतीय दवा कंपनियों को अमेरिका से बड़ी राहत....|....चुनाव आयोग विवाद: ज्ञानेश कुमार पर एकतरफा फैसलों का आरोप....|....नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत का किया स्वागत....|....एमपी में मानसून विदाई की उल्टी गिनती शुरू....|....चंबा की धाविका सीमा से मिलीं पीटी ऊषा, दीं जीत की बधाई....|....हिमालय में मिलीं उपयोगी वनस्पतियां और फफूंद प्रजातियां....|....अब एससीईआरटी और डायट में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, मंजूरी मिली....|....सितंबर की ठंड ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड