लकवा की दवा लेने जा रहे बाइक सवारों को हाईवा ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर चांपा 19 मई 2023। जांजगीर चांपा जिले के जिला जेल खोखरा के पीछे NH 49 में एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। बाइक में 3 लोग सवार थे जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 2 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है। वहीं हाईवा वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी ड्राइवर मौके से फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पीताम्बर केवट, संदीप श्रीवास और सुनील यादव बाइक से अपने गांव कर्रा जिला बिलासपुर से लकवा की दवा लेने के लिए सक्ति जिले के मालखरौदा जा रहे थे। जांजगीर जिले के जिला जेल खोखरा Nh49 रोड के पास पहुंचे थे की पीछे से आ रही हाइवा वाहन चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलते हुए पीछे से ठोकर मार दी जिससे बाइक में सवार तीनो उछल कर सड़क किनारे जा गिरे। जिसमे पीताम्बर केवट उम्र 25 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संदीप श्रीवास और सुनील यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया गया है। जहां संदीप श्रीवास की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं ठोकर मारने के बाद हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी। घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया जिसकी खोजबीन पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

पीएससी मेरिट लिस्ट विवाद पर ओपी चौधरी का बड़ा बयान, कहा- हम तो सीबीआई जांच की बात कह रहे, क्या कांग्रेस है तैयार…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर। पीएससी मेरिट लिस्ट को लेकर उपजे विवाद के बीच कांग्रेस के भाजपा शासनकाल में चयनित अभ्यर्थियों के नाम पर सवाल उठाया है. इस भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस इसमें राजनीति न करे. हम तो मांग करते हैं कि यदि गड़बड़ी की आशंका है, […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर