महिलाओं की केवाईसी तो बहाना है, महतारी वंदन योजना से असल में नाम काटना है

admin
शेयर करे

महतारी वंदन योजना में हर माह 609 करोड़ देने में सरकार की सांस फूल रही है अब बहाना बाजी कर नाम काट रहे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 12 नवंबर 2025। महतारी वंदन योजना में 21 महीने बाद केवाईसी करने की अनिवार्यता पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार अब महतारी वंदन योजना की किश्त की राशि सभी महिलाओं को देना नही चाहती है।योजना में हर माह 606 करोड़ रुपए देना पड़ रहा है इससे सरकार की वित्ति स्थिति खराब हो गई है। अब योजना कि राशि मे कटोती करने  योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए नियम शर्ते लागू की जा रही है ताकि हितग्रहियों का नाम काटा जा सके।अब सवाल ये उठता है कि अचानक 21 महीना बाद महतारी वंदन योजना से जुड़ी 69 लाख 26 हजार महिलाओं की केवाईसी की आवश्यकता क्यों पड़ रही है?जब योजना शुरू हुई तो पहली किश्त लगभग 69 लाख 26 हजार महिलाओं को दिया गया 21 वी किश्त करीब 64 लाख 94 हजार 768 महिलाओं को मिला।यानी पिछले महीना 5 लाख महिलाओं को महतारी वंदन का किश्त नहीं दिया गया?वादा तो योजना में सभी महतारियो को 1 हजार महीना देने का था।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी से लेकर प्रदेश की अंतिम महतारी तक को?फिर अब नियम शर्त क्यों? वैसे भी इस योजना की शुरूवात से ही 40 प्रतिशत महतारी बाहर है?जिसे  योजना से जोड़ने निकाय चुनाव में भाजपा ने वादा किया था।जिसका इंतजार महिलाएं कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा बड़े-बड़े वादे करती है और महिलाओं से लेकर हर वर्ग को आकर्षित करती है और सत्ता मिलने के बाद उनके साथ धोखा करती है महतारी वंदन योजना में प्रदेश की सभी महिलाओं को लाभ नहीं मिलना भाजपा की धोखा है और अब षडयंत्र पूर्वक योजना से जुड़ी महिलाओं को बाहर किया जा रहा है क्योंकि सरकार इस योजना में पैसा देने में असमर्थ साबित हो रही है और डबल इंजन की सरकार में जो आर्थिक मदद का वादा था वह भी जुमला साबित हुआ है महतारी वंदन योजना से 1000 रू.महीना देकर बिजली बिल से 3000 रू. महिलाओं के घर से वसूला जा रहा है इससे महिलाओं परेशान भी है सरकार का यह दोहरा चरित्र है और आम जनता को सिर्फ लूटना उनकी नियत है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली ब्लास्ट मोदी सरकार की कमजोरी - कांग्रेस

शेयर करेऐसी घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिये – दीपक बैज छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 12 नवंबर 2025। दिल्ली ब्लास्ट मोदी सरकार की कमजोरी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ऐसी घटनाओं का मुहंतोड़ जवाब दिया जाना चाहिये। देश की राजधानी में इस प्रकार की घटना केन्द्र सरकार की अक्षमता […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप