‘समाज के सभी वर्गों की राय लेने के बाद जाति जनगणना पर फैसला’, विपक्ष की मांग पर शिंदे का एलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 दिसंबर 2023। पूरे देश में जाति आधारित जनगणना को लेकर लगातार बहस छिड़ी हुई है। विपक्षी पार्टियां लगातार जनगणना कराने की मांग कर रही हैं। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साफ कह दिया है कि समाज के सभी वर्गों की राय लेने के बाद इस मामले में फैसला लिया जाएगा।  सीएम शिंदे रेशमीबाग इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक केबी हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक एमएस गोलवलकर के स्मारकों पर गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बुधवार को कहा कि जाति आधारित जनगणना पर उचित निर्णय समाज के सभी वर्गों की राय जानने और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।

यह है मामला
गौरतलब है, आरएसएस के पदाधिकारी श्रीधर गाडगे ने मंगलवार को कहा था कि कोई जाति आधारित जनगणना नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल किया था कि इससे क्या हासिल होगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि इस तरह की कवायद से कुछ लोगों को राजनीतिक रूप से फायदा हो सकता है, क्योंकि इससे यह आंकड़ा मिलेगा कि किसी निश्चित जाति की आबादी कितनी है, लेकिन यह सामाजिक रूप से और राष्ट्रीय एकता के लिहाज से अच्छा नहीं है।

महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य
आरएसएस पदाधिकारी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है और इसकी संस्कृति और परंपराएं अन्य राज्यों से अलग हैं। उन्होंने कहा कि यहां सभी समुदाय और जातियां एक साथ रहती हैं, एक साथ काम करती हैं और एक साथ जश्न मनाती हैं। इसलिए, समाज के सभी वर्गों की राय लेने के बाद लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सही फैसला लिया जाएगा।

मुझे ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है
भाजपा से जुड़े मंत्री और विधायक हर साल नागपुर में राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान हेडगेवार और गोलवलकर के स्मारक पर जाते हैं। पिछले साल भाजपा के साथ गठबंधन करने वाले शिंदे ने कहा, ‘हम हर साल शीतकालीन सत्र के दौरान डॉ. हेडगेवार के स्मारक पर जाते हैं। मुझे शांति महसूस होती है और यहां आने के बाद मुझे ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। यही कारण है कि हम यहां आए हैं।’

हिंदुत्व पर राजनीति के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा, ‘हमारे यहां आने के पीछे कोई राजनीति नहीं है। हमारी सरकार हिंदुत्व की विचारधारा और बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा पर बनी है।’ 

कोई भी मुझसे मिल सकता है
शिंदे ने कहा, ‘उनकी सरकार आम लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। कोई भी मुझसे मिल सकता है और यह पहुंच उनकी सरकार की विशेषता है। मैं भी एक आम आदमी की तरह काम करता हूं, यही कारण है कि लोग हमें और हमारी सरकार को पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस को बड़ी कामयाबी, छह नक्सलियों के घायल होने की सूचना, गोलीबारी अभी भी जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 20 दिसंबर 2023। जगदलपुर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में दोनों ओर से चली गोलीबारी के बाद पुलिस नक्सलियों के ऊपर भरी पड़ी। इस गोलीबारी में छह नक्सली […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई