मोबाईल में पौर्न वीडियो देखने वाले भाजपा नेता कैंडी क्रश पर सवाल उठा रहे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 अक्टूबर 2023। भाजपा के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस भाजपा के नेता मोबाईल पर पौर्न वीडियो देखते है वो भाजपा किस मुंह से कैंडी क्रश गेम पर सवाल उठा रहे है। असल मे भाजपा प्रदेश में राजनीतिक रूप से क्रश हो गई है। भाजपा ने जिस प्रकार 15 साल के भ्रष्ट कमीशनखोर दागदार चेहरो को पुनः चुनावी मैदान में उतारा है सांसद के रूप में असफल निष्क्रिय नेताओ को प्रत्याशी बनाया है जिसका विरोध भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही कर रहे है इससे समझ मे आ गया कि इनके पास न प्रत्याशी है न ही मुद्दा न ही नेतृत्वकर्ता है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के प्रति किसानों नौजवानों माता बहनों का भरोसा विश्वास के आगे बीजेपी की राजनीति धराशायी हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गेड़ी चढ़ते है, भौरा खेलते है, पून्नी स्नान करते है, तो भाजपा के पेट में दर्द होता है। कैंडी क्रश खेलने से भाजपा को तकलीफ होना स्वेंभाविक है। भाजपा के बड़े नेता छत्तीसगढ़ आकर बडी बडी बात करते है बड़े झूठ बोलते है इनकी झूठ जनता ने पकड़ लिया है। जनता को भी पता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक सभी के सभी सिर्फ झूठ बोलकर जुमला सुनाकर गुमराह कर राजनीतिक खाना पूर्ति कर है। ऐसे भाजपा कभी गेड़ी चढ़ने का विरोध करती है कभी पुन्नी स्नान पर सवाल उठाती है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल के रमन भाजपा शासन काल में प्रदेश में 1 लाख करोड रुपए से अधिक का घोटाला हुआ है 36000 करोड रुपए का नान घोटाला 1670 करोड रुपए का गौ माता अनुदान घोटाला, 4400 करोड़ का शराब, घोटाला, स्काईवॉक, घोटाला, तेंदूपत्ता घोटाला, मोबाइल खरीदी घोटाला, घोटालों के अलावा भाजपा ने 15 साल में कुछ किया नहीं है। 9 साल में नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश और प्रदेश की जनता से किये एक वादे को भी पूरा नहीं किया है बल्कि किसानों नौजवानों माता और बहनों को सिर्फ धोखा दिया है।

Leave a Reply

Next Post

मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी करें मतदान: कमिश्नर कुंजाम

शेयर करेगनियारी रीपा की दीदियों ने मतदाता जागरूकता का दिया संदेश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 13 अक्टूबर 2023। बिहान की दीदियां इस बार बिलासपुर जिले में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान सूत्र को हकीकत में बदलने […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब