गले में रूद्राक्ष, माथे पर चंदन का तिलक लगाकर अक्षय कुमार ने किया केदारनाथ मंदिर में दर्शन, बाबा भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 24 मई 2023। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में दर्शन कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर केदारनाथ मंदिर का एक वीडियो साझा किया और इसे कैप्शन दिया, जय बाबा भोलेनाथ।  इस तस्वीर में बैकग्राउंड से ‘हर हर शंभू’ गाना बज रहा है। इस वीडियो क्लिप में अक्षय के साथ काफी सिक्योरिटी भी है। अक्षय जल्द ही फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आयेंगे।   इसके अलावा अक्षय‘ओएमजी: ओह माय गॉड 2‘,‘सोरारई पोटरु’के हिंदी रीमेक और‘हेरा फेरी’फ्रेंचाइजी की अगली किस्त मे भी काम करते नजर आयेंगे। 

बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट विगत 25 अप्रैल को खोले गए थे। इस दौरान अक्षय कुमार को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। अक्षय कुमार के साथ लोगों ने सेल्फी भी खिंचवाई। वहीं, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी/ केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव योगेन्द्र सिंह ने फिल्म अभिनेता को बाबा केदारनाथ का प्रसाद, भस्म तथा रूद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता ने कहा कि केदारनाथ धाम के दर्शन कर वह अविभूत हैं।

Leave a Reply

Next Post

समुद्री यात्रा से लौटे आईएनएसवी तारिणी चालक दल का भव्य स्वागत, सात माह में की 17000 मील की यात्रा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 24 मई 2023। अंतर-महाद्वीपीय यात्रा करने के बाद लौटे आईएनएसवी तारिणी के चालक दल का यहां फ्लैग-इन समारोह में भव्य स्वागत किया गया। यह दल सात महीने में 17,000 समुद्री मील की कठिन यात्रा कर मंगलवार को स्वदेश लौटा। गोवा में भारतीय नौसेना जल […]

You May Like

दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी....|....कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी....|....अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर