‘अगर एक-दो महीने प्याज न खाया तो कुछ बिगड़ेगा नहीं’, मंत्री की जनता को अजीब सलाह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 अगस्त 2023। महाराष्ट्र में लगातार प्याज के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इस मामले में पूर्व कृषि मंत्री दादा भुसे का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर दो से चार महीने तक लोगों ने प्याज नहीं खाया तो कुछ नहीं बिगड़ेगा। दरअसल, प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगा दिया है। इसके खिलाफ किसान और व्यापारी विरोध कर रहे हैं। इसी बीच, नाशिक के पालक मंत्री दादा भुसे ने आम जनता को एक अजीबोगरीब सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि दाम बढ़ने की वजह से अगर लोग प्याज नहीं खरीद सकते, तो दो-चार महीने न खाएं। इससे प्याज खराब नहीं होगा। हालांकि, राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने सोमवार को यह भी कहा कि निर्यात शुल्क लगाने का निर्णय उचित समन्वय के साथ लिया जाना चाहिए था।

यह दी सलाह
उन्होंने कहा कि जब आप 10 लाख रुपये के वाहन का उपयोग करते हैं, तो आप खुदरा दर से 10 रुपये या 20 रुपये अधिक दर पर उपज खरीद सकते हैं। जो लोग प्याज खरीद नहीं सकते, वे दो-चार महीने तक न भी खाएं तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

चर्चा कर समाधान निकाला जा सकता
भुसे ने कहा कि प्याज के दामों का बढ़ना-घटना लगा रहता है। कभी-कभी प्याज की कीमत 200 रुपये प्रति क्विंटल होती है, जबकि कभी-कभी इसकी कीमत 2,000 रुपये प्रति क्विंटल होती है। उन्होंने कहा कि इसपर चर्चा की जा सकती है और एक समाधान निकाला जा सकता है।

नीलामी अनिश्चित काल के लिए बंद
इससे पहले सोमवार को, व्यापारियों ने लासलगांव सहित नासिक में सभी कृषि उपज बाजार समितियों (एपीएमसी) में प्याज की नीलामी अनिश्चित काल के लिए बंद करने का फैसला किया, जो भारत में सबसे बड़ा थोक प्याज बाजार है।

जिले भर में विरोध प्रदर्शन
सूत्रों ने बताया कि नासिक जिला प्याज व्यापारी संघ ने केंद्र द्वारा अपना फैसला वापस लेने तक अनिश्चित काल तक प्याज की नीलामी में हिस्सा नहीं लेने का आह्वान किया था। वहीं, कई किसानों और व्यापारियों ने निर्यात शुल्क वापस लेने की मांग को लेकर जिले भर में विरोध प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Next Post

'सीएए लागू होगा और ममता बनर्जी रोक नहीं पाएंगी', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्षी गठबंधन पर तंज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 22 अगस्त 2023। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। सुकांत मजूमदार ने कहा कि ‘आप (ममता बनर्जी) विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A का हिस्सा हैं लेकिन इंडिया आपके साथ नहीं है। […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी