फीफा वर्ल्ड कप में देश की शान बढ़ाएंगी दीपिका, स्टेडियम में ट्रॉफी से हटाएंगी पर्दा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 06 दिसंबर 2022। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी नाम कमाया है। अभिनेत्री हाल ही में रणवीर सिंह के साथ फिल्म सर्कस के ट्रेलर में दिखाई दीं। इसी साल उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में भारत को रिप्रिजेंट किया था। इस दौरान उनकी खूब तारीफ हुई थी। अब अभिनेत्री एक बार फिर देश का नाम रोशन करने जा रही हैं। खबर है कि दीपिका कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में एक बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। फीफा वर्ल्ड कप के लिए इन दिनों पूरी दुनिया क्रेजी है। हर कोई अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन कर रहा है। वहीं नोरा फतेही के बाद अब फीफा वर्ल्ड कप में नजर आने वाली हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण को कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में ट्रॉफी का अनावरण करने की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप का अनावरण 18 दिसंबर 2022 को होना है। इसके लिए अभिनेत्री बहुत जल्द करत रवाना होंगी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वह फाइटर की शूटिंग कर के वापस लौट रही थीं। इस फिल्म में वह ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और कहानी भई उन्होंने ही लिखी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो रोल में नजर आई थीं। इसके बाद वह सर्कस में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान भी है। 

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति ने नौसेना के नए झंडे और डिजाइन को दी मंजूरी, खत्म हुई ब्रिटिशकाल की परंपरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 06 दिसंबर 2022। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय नौसेना के नए झंडे और इंडियन नेवी क्रेस्ट की नई डिजाइन को मंजूरी दे दी है, जिसका अनावरण रविवार (04 दिसंबर 2022) को नौसेना दिवस पर विशाखापत्तनम में किया गया। औपनिवेशिक काल से जुड़ी चीजों से […]

You May Like

2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे