लोरमी से डिंडोरी जा रही थी बस पिकअप से टकराकर पलटी 12 घायल, 4 गंभीर; भीड़ ने बस में लगाई आग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंगेली 04 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के मुंगेली में शुक्रवार देर शाम पिकअप से टक्कर के बाद यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है। हादसे के काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने बस में आग लगा दी। मामला लोरमी थाना के साल्हेघोरी गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, यात्री बस लोरमी से डिंडोरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान देर शाम साल्हेघोरी गांव के पास सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 8 यात्री और पिकअप सवार 4 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को लोरमी सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बताया कि घटना के बाद तुरंत ही हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई थी। काफी देर बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इस पर लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने रात को बस में आग दी है। लोगों ने बस चालक पर लापरवाही से चलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही दोनों ही गाड़ी के वाहन चालक फरार हैं। वहीं घटना में कौन-कौन लोग घायल हुए हैं और कहां के रहने वाले हैं। यह अभी पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Next Post

नागालैंड फायरिंग में 1 जवान भी शहीद, 11 लोगों की मौत के कारणों की होगी जांच, असम राइफल्‍स ने दिए कोर्ट ऑफ इंक्‍वायरी के आदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कोहिमा 05 दिसम्बर 2021 । नागालैंड  के मोन जिले में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत होने के बाद से तनाव है. घटना से नाराज लोगों ने सुरक्षा बलों के कुछ वाहनों में आग लगा दी, जिसके बाद फिर की गई गोलीबारी में […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव