नागालैंड फायरिंग में 1 जवान भी शहीद, 11 लोगों की मौत के कारणों की होगी जांच, असम राइफल्‍स ने दिए कोर्ट ऑफ इंक्‍वायरी के आदेश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोहिमा 05 दिसम्बर 2021 । नागालैंड  के मोन जिले में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत होने के बाद से तनाव है. घटना से नाराज लोगों ने सुरक्षा बलों के कुछ वाहनों में आग लगा दी, जिसके बाद फिर की गई गोलीबारी में कुछ और लोगों के मारे जाने की बात सामने आ रही है. नागालैंड के तिरू गांव में हुई इस घटना के बाद असम राइफल्‍स ने आधिकारिक बयान जारी किया है. साथ ही जानकारी दी है कि इस घटना में एक जवान भी शहीद हुआ है.

असम राइफल्‍स के बयान के मुताबिक नागालैंड के मोन जिले के तिरू गांव में उग्रवादियों की आवाजाही का विश्‍वसनीय तौर पर खुफिया इनपुट मिला था. इसके आधार पर खास ऑपरेशन चलाए जाने की योजना तय हुई थी. बयान में यह भी कहा गया है कि मौत के मामले की जांच उच्‍च स्‍तर पर कोर्ट ऑफ इंक्‍वायरी के जरिये होगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

असम राइफल्‍स ने कहा है कि उग्रवादियों के खिलाफ इस अभियान के दौरान हुई घटना में सुरक्षाबल के कई जवान भी घायल हुए हैं. इनमें से एक जवान शहीद भी हुआ है. यह घटना और उसके बाद का घटनाक्रम दुखदायी है. इस घटना की निंदा करते हुए मुख्‍यमंत्री नेफियू रियो ने एसआईटी जांच की बात कही है. साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है.

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियो रियो ने कहा, ‘मोन जिले के ओटिंग में नागरिकों की मौत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद निंदनीय है. शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. इस मामले में उच्च स्तरीय एसआईटी जांच करेगी और कानून के अनुसार न्याय दिलाएगी. सभी वर्गों से शांति की अपील.’

बता दें कि उत्‍तर पूर्वी राज्‍य नागालैंड में रविवार को उस घटना के बाद तनाव बढ़ गया, जिसमें कथित तौर पर सुरक्षा बलों की गोली से कुछ आम लोगों की मौत हुई है. यह घटना मोन जिले के तिरू गांव में तब हुई जब सुरक्षा बलों ने इन लोगों को कथित तौर पर एनएससीएन का संदिग्‍ध उग्रवादी समझा. घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है. गोलीबारी की इस घटना के बाद स्‍थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और प्रदर्शन करने लगे. उनका कहना है कि ये युवा निर्दोष थे. वे पास की कोयला खदान से घर वापस आ रहे थे.

Leave a Reply

Next Post

जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर ने 52 लाख का घोड़ा और 9 लाख की बिल्‍ली दी थी गिफ्ट, होटल में ठहरे थे दोनों

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 05 दिसम्बर 2021 । तिहाड़ जेल से 200 करोड़ रुपये वसलूने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर उसकी पत्नी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल और छह अन्य लोगों के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7,000 पन्नों की चार्जशीट […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड