जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर ने 52 लाख का घोड़ा और 9 लाख की बिल्‍ली दी थी गिफ्ट, होटल में ठहरे थे दोनों

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 05 दिसम्बर 2021 । तिहाड़ जेल से 200 करोड़ रुपये वसलूने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर उसकी पत्नी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल और छह अन्य लोगों के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7,000 पन्नों की चार्जशीट दायर की है. ED की चार्जशीट में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में इस चार्जशीट को जमा कराया गया है, जिसमें सामने आया है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही पर करोड़ों रुपये के तोहफे दिए हैं.

करोड़ों के दिए तोहफे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार्जशीट में जांच एजेंसी ने बताया कि सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को 10 करोड़ रुपये के तोहफे दिए हैं, जिसमें 52 लाख का घोड़ा और 9 लाख की फारसी बिल्ली का जिक्र किया गया है. इतना ही नहीं चार्जशीट में नोरा फतेही को भी दिए करोड़ों के उपहारों का जिक्र किया गया है. आरोप है कि चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल में बंद एक कारोबारी की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की थी.

तोहफों में हीरे जवारात से लेकर कीमती घोड़ा तक
इसमें महंगे गिफ्ट्स में आभूषण, हीरे जड़ित आभूषण सेट, क्रॉकरी, 4 फारसी बिल्लियां (एक बिल्ली की कीमत लगभग 9 लाख रुपये) और 52 लाख रुपये थी. इसके अलावा लाखों रुपये कीमत का एक घोड़ा भी शामिल था.

चेन्नई के एक होटल में थे साथ
सुकेश चंद्रशेखर जब जेल में था तो वह जैकलीन से मोबाइल फोन पर बात करता था. जब सुकेश जमानत पर बाहर आया तो उसने चेन्नई के लिए चार्टर्ड फ्लाइट बुक की. जबकि उसने मुंबई से दिल्ली के लिए जैकलीन फर्नांडीज के लिए एक चार्टर्ड फ्लाइट भी बुक की थी. सुकेश और जैकलीन दोनों चेन्नई के एक होटल में रुके थे.

नोरा फतेही को गिफ्ट किया BMW कार और आईफोन
जमानत पर रहते हुए सुकेश ने निजी जेट में हवाई यात्रा के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च किए. सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज के भाई-बहनों को भी मोटी रकम भेजी थी. ईडी ने जैकलीन के करीबी सहयोगियों और स्टाफ से भी की पूछताछ की थी. वहीं, नोरा फतेही को सुकेश ने एक BMW कार और एक आईफोन गिफ्ट किया था, जिसकी कुल कीमत मिलाकर 1 करोड़ रुपये से अधिक थी.

इस साल जनवरी में शुरू हुई थी बातचीत
ईडी ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडीज के साथ-साथ नोरा फतेही का भी जिक्र किया है, जिनसे मामले में उनसे पूछताछ की गई थी. फर्नांडीज और उनके सहयोगियों से भी पूछताछ की गई है. चार्जशीट के अनुसार, चंद्रशेखर और फर्नांडीज ने इस साल जनवरी के आसपास बात करना शुरू किया और बाद में उन्होंने उसे उपहार भेजना शुरू कर दिया.

Leave a Reply

Next Post

वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल पहली बार कैमरा का करेंगी सामना, OTT डेब्यू को लेकर हैं बेहद एक्साइटेड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           युवाओं के चहेते एक्टर वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल बहुत जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू  करने जा रही है. जैसे ही यह खबर समाने आई, लोग यह सोचने लगें कि क्या नताशा अपने पति वरुण की तरह एक्टिंग करेंगी ? बता दें कि नताशा दलाल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप