हाथी के बच्चे का मिला शव, बीमार होने से मौत होने की आशंका, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 23 अप्रैल 2026। रायगढ़ जिले में एक बार फिर से एक हाथी के बच्चे का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बीमार होने से हाथी के बच्चे की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मामला लैलूंगा रेंज का है। मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज के अंतर्गत आने वाले आमापाली बीट के 176 आरएफ में पिछले कई दिनों दे 13 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस दल में 1 नर 7 मादा के अलावा 5 हाथी के बच्चे शामिल थे। बताया जा रहा कि इस दल की लगातार निगरानी की जा रही थी, इसी के तहत कल सुबह ट्रैकिंग में निकले वन विभाग की टीम को चिलकागुड़ा के एक टिकरा हाथी के बच्चे का शव मिला। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले को जानकारी अधिकारियों को दी। बताया जा रहा कि मृत हाथी के बच्चे की उम्र करीब 4 माह के आसपास है और वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ था, आशंका है कि इसी वजह से उसकी मौत हुई होगी। इस घटना के बाद से अभी भी इलाके में हाथियों का दल विचरण कर रहा।

वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी के बच्चे के मौत के कारणों का पता चल सकता है, फिलहाल आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

सचिन तेंदुलकर ने खेल को बढ़ावा देने पर दिया जोर, बोले-खेलों से टीम भावना और अनुशासन होता है विकसित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 23 अप्रैल 2026। महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने मां दंतेश्वरी विमानतल पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बच्चों के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। तेंदुलकर ने 50 खेल मैदानों के माध्यम से 5 हजार बच्चों को लाभ पहुंचाने की योजना साझा […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला