प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- उत्तर प्रदेश में “जंगल राज”, कानून नाम की चीज नहीं बची

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 मार्च 2024। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि राज्य में “जंगल राज” है, जहां कानून नाम की चीज नहीं बची है। उन्होंने यह दावा भी किया कि उत्तर प्रदेश में पीड़ित बच्चियां-महिलाएं अगर न्याय मांगती हैं तो उनके परिवारों को बर्बाद कर देना नियम बन चुका है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कानपुर में सामूहिक बलात्कार की पीड़ित दो नाबालिग बच्चियों ने आत्महत्या कर ली। अब उन बच्चियों के पिता ने भी आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था।”

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में पीड़ित बच्चियां-महिलाएं अगर न्याय मांगती हैं तो उनके परिवारों को बर्बाद कर देना नियम बन चुका है। उन्नाव, हाथरस से लेकर कानपुर तक- जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार बर्बाद कर दिए गए।” कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि इस ‘जंगलराज’ में महिला होना मात्र अपराध हो गया है, जहां कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। प्रियंका गांधी ने सवाल किया, “आखिर प्रदेश की करोड़ों महिलाएं क्या करें, कहां जाएं?”

Leave a Reply

Next Post

भाजपा मुख्यालय में रात तक जारी रहा चुनावी मंथन, यूपी-बिहार के उम्मीदवारों की सूची हो सकती है जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 मार्च 2024। भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में बुधवार को बिहार एवं उत्तर प्रदेश के टिकट दावेदारों की सर्वाधिक चहलकदमी रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अलग-अलग कई बैठकों में दावेदारों के साथ चुनावी मंथन किया। बैठकों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सर्वाधिक […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर