आयुष्मान कार्ड से जल्द 10 लाख तक करा सकेंगे इलाज, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने कहा – राशि बढ़ाने की चल रही प्रक्रिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 28 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का बजट बढ़ने वाला है. इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, शहीद वीरनारायण सिंह योजना के माध्यम से 5 लाख तक का इलाज मिल रहा है. 5 लाख रुपए तक का इलाज आयुष्मान योजना के तहत कर रहे हैं. हमारी घोषणा पत्र के आधार पर आयुष्मान योजना के तहत इलाज की राशि 5 से बढ़ाकर 10 लाख तक किया जाएगा. इसकी प्रक्रिया चल रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर मंत्री श्यामबिहारी ने कहा, सरकार किसी का भी हो, कानून अपने हिसाब से काम करता है. विष्णु देव साय की सरकार है. सभी बिंदुओं को देखते हुए हर जगह कार्रवाई भी की जारी है. ऐसा प्रदेश में कहीं भी नहीं है कि पुलिस ने गलत तरीके से लाठीचार्ज किया हो. डायरेक्ट धमकी कांग्रेस के नेता देते रहते हैं. ये वहीं भूपेश बघेल हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी है, जो बर्बरता पूर्वक महिलाओं पर लाठी चार्ज कराई. पत्रकारों को पिटवाने का काम किया. भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने का काम किया. पिछले 5 साल में किस प्रकार से इन्होंने कानून को अपने जेब में लेकर काम किया, इनको बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

5 सालों में स्थापित हो चुका था जंगल राज

बढ़ते अपराध पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर श्यामबिहारी ने कहा, विष्णु देव की सरकार में पूरी मुस्तैदी के साथ कानून व्यवस्था चल रही है. पिछले 5 सालों में जंगल राज स्थापित हो चुका था. महिलाएं सुरक्षित नहीं थी, बच्चे सुरक्षित नहीं थी,
पत्रकार सुरक्षित नहीं थे, आम जनता परेशान थी. आज पूरे प्रदेश में एक शांति और सुकून का माहौल है. इसे देखकर कांग्रेस के लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, हर साल स्वाइन फ्लू और मौसमी बीमारियों का केस आता है. इस साल भी हजारों की संख्या में केस आए हैं. हमारी हेल्थ की टीम सफलता पूर्वक इसका समाधान किया है. पूरे प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू से 12 की माैत हुई है. स्वाइन फ्लू को लेकर जांच और इलाज के पर्याप्त व्यवस्था हैं. साथ ही उचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर सीएम साय का बयान, कहा- पुलिस अपना काम कर रही, कोई कानून व्यवस्था को हाथ में लेगा तो होगी कार्रवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 28 अगस्त 2024। । मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसके बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग एसपी समेत सरकार को आड़े हाथ लिया था. आज इस मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने बयान दिया है. […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग