गिरदावरी का सत्यापन करने खेतों में उतरे कलेक्टर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 13 नवंबर 2024। शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गिरदावरी सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज बेलतरा तहसील के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा किया। कलेक्टर ने खेतों में उतरकर गिरदावारी का सत्यापन किया। कलेक्टर ने भरवीडीह, गढ़वट, अकलतरी, बाम्हू, खैरखूंडी चोरहादेवरी,  सरवनदेवरी  सहित अन्य गांव में खसरा सत्यापन किया । कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने कुछ किसानों को धान बेचने आने का न्योता भी दिया। कलेक्टर ने सबसे पहले भरवीडीह गांव में गिरदावरी का सत्यापन देखा। उन्होंने किसान भुनेश्वर के खसरा में लगी फसल का मुआयना किया। पटवारी द्वारा दर्ज अभिलेखों की मोके पर क्रॉस जांच की। कलेक्टर ने गढ़वट गांव में किसान दुखीराम साहू के खसरे का भी गिरदावरी सत्यापन किया। दुखीराम ने धान की फसल ली है। वे धान खरीदी को लेकर उत्साहित नजर आए। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने टोकन कटवा लिया हैैं। वे अकलतरी सोसायटी में धान बेचने जाते हैं। बाम्हूं के किसान ईश्वर प्रसाद और चोरहादेवरी के किसान मालिक राम में भी धान खरीदी को लेकर खासा उत्साह था।
मालूम हो कि जिले में पटवारियों ने गिरदावरी कर भूईयां साफटवेयर में जानकारी अपलोड की थी। इसके बाद पटवारी द्वारा संपादित गिरदावरी कामों के भौतिक सत्यापन के लिए तहसील स्तर पर नियुक्त अधिकरियों-कर्मचारियों ने सत्यापन किया। तहसील स्तर पर सत्यापित खसरों में से 5 प्रतिशत खसरों का सत्यापन जिला स्तर पर नियुक्त 84 अधिकारियों ने किया।

धान खरीदी केन्द्र का लिया जायजा-

कलेक्टर अवनीश शरण ने ग्राम टेकर में धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने समिति प्रभारी से कहा कि किसानों से उनकी मेहनत का उपज खरीदा जाए। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। किसानों की सुविधा के लिए छाया-पानी का पूरा इंतजाम होना चाहिए। धान खरीदी  अभियान का लाभ हमारे वास्तविक किसानों के लिए है, न कि कोचियों और दलालों के लिए। इसलिए दलाल किस्म के लोगों की पहचान पहले से कर लें और उनकी गतिविधि पर नजर रखी जाए।  उन्होंने चेकलिस्ट के अनुरूप पूरी तैयारी रखने कहा। कुछ किसानों से चर्चा कर धान बेचने आने का न्योता भी दिया। इस सोसायटी में भेलनी, गोपलपुर और टेकर के किसान अपना धान बेचने आते हैं।

Leave a Reply

Next Post

दक्षिण की जनता युवा आकाश के पक्ष में मतदान करेगी- दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 नवंबर 2024। दक्षिण उपचुनाव के मतदान के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण की जनता बदलाव के लिये मतदान करेगी। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का आग्रह किया है। कांग्रेस का प्रत्याशी युवा और जुझारू है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप