दृश्यम’ का आखिरी राज़ खुलेगा, 2 अक्टूबर को होगा कहानी का सबसे बड़ा खुलासा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 26 सितंबर 2026। कुछ कहानियां सिर्फ पर्दे पर नहीं चलतीं, बल्कि दर्शकों के जेहन में अपनी अलग जगह बना लेती हैं। ‘दृश्यम’ भी ऐसी ही कहानी है, जिसने अपने रहस्य, रोमांच और किरदारों के जरिए दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रखा। अब इस चर्चित फ्रेंचाइज़ी का अगला और निर्णायक अध्याय ‘Drishyam The Conclusion’ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है, जबकि फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स की ओर से जारी संदेश—“इस कहानी का आखिरी पन्ना अब खुलने वाला है”—ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज समेत दमदार कलाकारों की टीम नजर आएगी। कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज शेख ने लिखी है। पैनोरमा स्टूडियोज की यह प्रस्तुति दर्शकों को एक बार फिर रहस्य, तनाव और सवालों से भरी दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

रसोई में महंगाई की आग, जनता पूछ रही है अच्छे दिन आखिर किसके आए? - कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 26 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा की थी लेकिन भाजपा सरकार के 12 साल के कार्यकाल में महंगाई बेलगाम हो गई। गरीब जनता को चंद पूंजीपतियों का मुनाफा […]

You May Like

बार-बार सिर चकराना हो सकता है दिल व दिमाग की बीमारियों का संकेत....|....अनुज श्रीवत्री बने भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर....|....'रामायण' की आंधी के बीच सूर्या की फिल्म का धमाका....|....मिलावट पर शिकंजा, FSSAI ने 81.80 करोड़ के उत्पाद जब्त किए....|....10 में से 6 महिलाओं के नाम फ्लैट, जमीन की रजिस्ट्री....|....बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन और आईईडी से हमले....|....आरजी कर वित्तीय अनियमितता मामला: संदीप घोष फिर से ईडी के समन पर नहीं हुए पेश....|....सेवानिवृत्त अधिकारियों पर भी लागू होंगी आचार संहिता की पाबंदियां....|....पुलिस की गश्त देख तालाब में कूदे 3 नाबालिगों की मौत....|....जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार, 1.83 लाख का सामान जब्त