विश्व कप में खेलने को लेकर पीसीबी ने उठाया जरूरी कदम, सरकार से भारत की यात्रा के लिए मांगी मंजूरी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 जुलाई 2023। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अक्तूबर-नवंबर में वनडे विश्व कप के लिए भारत की यात्रा के लिए आधिकारिक मंजूरी मांगने के लिए पाकिस्तान सरकार को पत्र लिखा है। पीसीबी के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अलावा आंतरिक और विदेश मंत्रालय को भी पत्र भेजा है। उसने पत्र में सलाह मांगी गई है कि पाकिस्तानी टीम को भारत जाना चाहिए या नहीं। पीसीबी ने यह भी पूछा है कि अगर भारत पर टीम जाती है तो जहां उसे मैच खेलने हैं उन पांच स्थानों को लेकर कोई आपत्ति भी है क्या? क्या पाकिस्तानी सरकार उन स्थानों का जायजा लेने के लिए एक सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहती है?

पीसीबी ने 26 जून को पत्र को लिखा था। दरअसल, किसी भी अन्य देश के दौरे के विपरीत दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण भारत दौरे के लिए सरकार की अनुमति की आवश्यकता होती है। सरकार के लिए जवाब देने की कोई समय सीमा नहीं है। पीसीबी सरकार की मंजूरी के बिना यात्रा नहीं करेगा। पीसीबी ने सरकार के साथ पाकिस्तान का कार्यक्रम साझा किया, जिसमें कहा गया है कि टीम अपने नौ लीग मैच पांच शहरों में खेलेगी, जिसमें 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ बड़ा मुकाबला भी शामिल है।

विश्व कप भाग लेने की अनुमति मांगी: पीसीबी
ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में पीसीबी ने बताया, ”पिछले मंगलवार को विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत बाद हमने अंतर-प्रांतीय समन्वय (आईपीसी) मंत्रालय के माध्यम से अपने संरक्षक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा था। इसकी एक पत्रि विदेश मंत्रालय और आंतरिक मंत्रालय को भी भेजी गई। हमने विश्व कप में भाग लेने की अनुमति मांगी है।”

2016 से भारत के दौरे पर नहीं आई है पाकिस्तानी टीम
पिछले हफ्ते काफी देरी के बाद विश्व कप के शेड्यूल की घोषणा हुई थी। पाकिस्तान ने 2016 पुरुष टी20 विश्व कप के बाद से भारत का दौरा नहीं किया है। हाल ही में पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। उसके पास एशिया कप की मेजबानी तो है, लेकिन सिर्फ चार मैच उसके अपने मैदान पर खेले जाएंगे। बाकी के मुकाबले श्रीलंका में होंगे। इस बार एशिया कप का आयोजन हाईब्रिड मॉडल पर होगा, क्योंकि बीसीसीआई ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने हाल ही में किया था भारत का दौरा
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 10 सालों से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी और एसीसी के टूर्नामेंट में आमने-सामने होती हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पहले ही सुझाव दिया था कि वह विश्व कप में टीम की भागीदारी का मूल्यांकन कर रहा है और उचित समय पर पीसीबी को अपने विचार से अवगत कराएगा। भारत को लेकर सरकार के रुख पर कोई स्पष्ट स्थिति नहीं है, लेकिन हाल ही में विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत का दौरा किया था। वह दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए थे।

Leave a Reply

Next Post

भारत के खूंखार गैंगस्टर्स को 'कालापानी' की सजा! अंडमान में शिफ्ट होंगे कैदी... एनआईए ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 जुलाई 2023। उत्तर भारत की जेलों में बंद 10 से 12 गैंगस्टर्स को अंडमान निकोबार जेल में शिफ्ट करने की तैयारी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है, जिसमें दिल्ली के साथ पंजाब […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान