महिला हॉकी शिविर के लिए 34 सदस्यीय संभावित टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 नवंबर 2023। हॉकी इंडिया ने यहां साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) केंद्र में 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले सीनियर राष्ट्रीय महिला कोचिंग शिविर के लिए सोमवार को 34 सदस्यीय संभावित टीम घोषित की। भारत को 15 से 22 दिसंबर के बीच वेलेंसिया में होने वाले पांच देशों के टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। भारत के अलावा इस प्रतियोगिता में आयरलैंड, जर्मनी, बेल्जियम और मेजबान स्पेन की टीम भाग लेगी। भारतीय खिलाड़ी इस महीने के शुरू में रांची में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद शिविर में वापसी करेंगे। भारत ने इस प्रतियोगिता के फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

राष्ट्रीय शिविर के लिए 34 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम इस प्रकार है
गोलकीपर: सविता, रजनी एतिमारपु, बिचू देवी खारीबाम, बंसारी सोलंकी
रक्षक पंक्ति: दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, अक्षता अबासो ढेकाले, ज्योति छत्री, महिमा चौधरी
मध्यपंक्ति : निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरंबम, ज्योति, नवजोत कौर, मोनिका, मारियाना कुजूर, सोनिका, नेहा, बलजीत कौर, रीना खोखर, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, अजमीना कुजूर।
अग्रिम पंक्ति : लालरेमसियामी, नवनीत कौर, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, दीपिका, संगीता कुमारी, मुमताज खान, सुनेलिता टोप्पो, ब्यूटी डुंगडुंग।

Leave a Reply

Next Post

सांसद दीपक बैज ने किया कांग्रेस की सरकार बनने का दावा, कहा- जनता ने मोदी की गारंटी को किनारा किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को है। वोट की गिनती शुरू हो इससे पहले ही दोनों पार्टियां प्रदेश में सरकार बनाने की दावा कर रही है। दोनों पार्टियों को अपने घोषणाओं पर भरोसा है। इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही