सुरक्षाबलों को मिली सफलता, नक्सलियों के छुपाये हुए भारी मात्रा में हथियार और गोले-बारूद बरामद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 25 अगस्त 2025। सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जिला सुकमा के मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा जंगल-पहाड़ों में छुपाए गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और लोहे की सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी। अभियान में 203 कोबरा बटालियन, 241 बस्तर बटालियन सीआरपीएफ और जिला बल के जवान शामिल थे। इस दौरान टीम ने ग्राम बोटेलंका, ईरापल्ली, कोईमेंटा पहाड़ी और दारेली के आसपास सघन सर्चिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान कोईमेंटा पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए कंट्रीमेड हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य उपकरण बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इन्हें सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से छिपाकर रखा था। सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को पूरी सावधानी के साथ कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि समय रहते इस छिपाए सामान को बरामद कर बड़ी वारदात को टाला गया है। इस अभियान में कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त कार्रवाई रही। लगातार हो रही ऐसी सर्चिंग कार्यवाहियों से नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फिर रहा है और क्षेत्र में सुरक्षा बलों का दबदबा और मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मौत की झूठी कहानी, पिता का चुकाना था कर्ज, 40 लाख रुपये का था युवक का जीवन बीमा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर चांपा 25 अगस्त 2025। जांजगीर चांपा जिले में 19 अगस्त की शाम 7 बजे लापता हुए युवक कौशल श्रीवास को सायबर सेल और पामगढ़ पुलिस बिलासपुर जिले से बरामद किया है। युवक ने अपनी मौत की झूठी कहानी रची थी ताकि पिता का कर्ज जीवन […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी