शादी डॉट कॉम पर खुद को बताया कुंवारा

admin
शेयर करे

बिलासपुर में शादी का झांसा देकर युवती को फंसाया, नौकरी का झांसा देकर 12 लाख कीमती जेवर लेकर फरार

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर, 10 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने खुद को अविवाहित बताकर शादी डॉट कॉम के जरिए युवती से दोस्ती की। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की थी। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

कोरबा की रहने वाली 21 वर्षीय युवती तोरवा क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसने बीते 9 मार्च को तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसकीपहचान सोशल मीडिया मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कॉम के माध्यम से पामगढ़ निवासी पवन कुमार यादव से हुई थी। वह सरकंडा क्षेत्र में रहता था। पवन ने खुद को अविवाहित बताकर महिला को विश्वास में लिया और शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया। बाद में नौकरी लगाने के नाम पर उससे नकदी और सोने-चांदी के जेवर ले लिए। इनकी कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है।

एसएसपी ने रखा था 5 हजार का इनाम

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पवन फरार हो गया और पत्नी नवीता के साथ लगातार ठिकाने बदलता रहा। पुलिस ने पामगढ़ और सरकंडा स्थित संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हुई। लिहाजा, एसएसपी रजनेश सिंह ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

तोरवा पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच शुरू की। जांच में उसके अधिकांश खाते बंद मिले। वहीं पत्नी नवीता यादव के एक बैंक खाते में लेन-देन जारी था। पुलिस ने इस खाते की ट्रांजेक्शन की बारीकी से पड़ताल की तो बल्लभगढ़, हरियाणा में राशि निकाले जाने की जानकारी मिली।

एक रुपया भेजकर खाते की कड़ी जोड़ी

तोरवा टीआई रजनीश सिंह ने खाते से जुड़े सुरागों को और पुख्ता करने के लिए उसमें एक रुपए की राशि भेजकर उसकी गतिविधि की पुष्टि की। इसके बाद खाते से जुड़े च्वाइस सेंटर और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने बल्लभगढ़ में आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और बैंक लेन-देन से मिले सुराग के आधार पर पुलिस आखिरकार पवन यादव और उसकी पत्नी नवीता यादव तक पहुंच गई। पुलिस ने पवन कुमार यादव (34), निवासी ग्राम डुडंगा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा और उसकी पत्नी नवीता यादव (30) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बल्लभगढ़, हरियाणा से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया। 9 अगस्त को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

हाथ में तिरंगा लेकर 1.5 किलोमीटर पैदल चले सीएम सम्राट

शेयर करेगांधी मैदान में मंत्री दिलीप जायसवाल-मिथिलेश तिवारी को गार्ड्स ने रोका; यात्रा में बच्चे भी शामिल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           पटना, 10 अगस्त 2026। पटना में आज 10 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा की शुरुआत सुबह 10:30 बजे जेपी गोलंबर […]

You May Like

बहरीन में अमेरिकी रडार तबाह करने का दावा....|....टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत....|....भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार....|....सरपंच के खिलाफ उपसरपंच और पंचों ने खोला मोर्चा....|....पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, फिर नाले में गिरने की रची झूठी कहानी....|....नक्सल हमले में पैर गंवाने के बाद भी नहीं मानी हार....|....करोड़ों के प्रोजेक्ट में चिंतामण गणेश को जगह नहीं....|....कमाऊ पत्नी को दूसरे पति से गुजारा भत्ता नहीं....|....26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज....|....एसआईआर में नाम कटने पर भाजपा का बड़ा मंथन