छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 34 ट्रेनें 24 जून तक नहीं चलेंगी, सीएम बघेल ने बताई साजिश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 मई 2022। कोयला ढुलाई को निर्बाध जारी रखने के लिए रेलवे ने छत्तीसगढ़ से चलने और गुजरने वाली 34 ट्रेनों का निरस्तीकरण एक माह तक बढ़ा दिया है। अब 24 जून तक इन ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने इसे रेलवे के निजीकरण की साजिश बताया है।

रेलवे बोर्ड ने यह फैसला किया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस बारे में चर्चा की थी। इसके बाद छह ट्रेनों को बहाल किया गया था। रेलवे ने पिछले माह गहराए बिजली संकट के बीच ताप विद्युत संयंत्रों तक कोयला ढुलाई में बाधा नहीं आए इसलिए देशभर में सैकड़ों ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इनमें छत्तीसगढ़ से गुजरने व चलने वाली वाली अनेक ट्रेनें शामिल हैं।
इन ट्रेनों को पहले 24 मई तक निरस्त किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 24 जून कर दिया गया है। इससे छत्तीसगढ़ के ही नहीं बल्कि राज्य से गुजरने वाली ट्रेनों के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व और मध्य रेलवे के स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनें निरस्त होने से अनेक राज्यों से आवाजाही मुश्किल होगी। 

Leave a Reply

Next Post

भारत में ऑपरेशनल क्षमताएं दिखाएंगे अमेरिका के एफ-18 लड़ाकू विमान, नौसेना बना रही है खरीद की योजना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 मई 2022। अमेरिका के दो बोइंग एफ/ए-18ई सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान अपनी ऑपरेशनल क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए गोवा में एक नौसेना केंद्र पर पहुंचे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने सोमवार […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान